अंतरराष्ट्रीय
Trending

महाकवि सुकराज दियाली को हाम्रो स्वाभिमान द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार “नेपाली साहित्य सम्मान” से सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – नेपाली भाषा-साहित्य, संस्कृति और परम्परा के संरक्षण संवर्धन के लिए वर्ष 2013 से कार्यरत हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट ने आदिकवि भानु भक्त आचार्य जी के जन्मजयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की । यह घोषणा ट्रस्ट के महामन्त्री प्रसिद्ध अधिवक्ता, लोकप्रिय समाजसेवी एवं सामाजिक अभियन्ता श्री प्रेमक्षेत्री द्वारा किया गया।

नेपाली भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सर्वोत्तम राष्ट्रीय सम्मान “नेपाली साहित्य सम्मान” से महाकवि श्री सुकराज दियाली को सम्मानित किया जाएगा ! इसी के साथ राष्ट्र के धरोहर प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय श्री बीरेन्द्र सुब्बा जी के नाम पर “बीरेन्द्र सुब्बा स्मृति साहित्य पुरस्कार-2021” नेपाली कविता के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए कवि श्री किशन प्रधान जी को दिया जाएगा ! प्रसिद्ध कवि लेखक स्वर्गीय श्री हरिप्रसाद गोर्खा राई के नाम से “हरिप्रसाद गोर्खा राई स्मृति पुरस्कार-2021” नेपाली लेखनके क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए डॉक्टर संगमु लेप्चा जी को दिया जाएगा ! प्रसिद्ध समाजसेवी एवं नेपाली भाषा विद्वान प्रोफ़ेसर गोपीनारायण प्रधान के नाम से “गोपीनारायण प्रधान स्मृति सम्मान” नेपाली साहित्य, कला एवं समाज सेवा के लिए श्री के॰ बी॰ नेपाली को दिया जाएगा।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष श्री नारायण श्रेष्ठ ने जानकारी दी की “नेपाली साहित्य सम्मान” इन राष्ट्रीय पुरस्कारों की शृंखला मे सर्वोच्च स्थान में रखा गया है! पुरस्कारों के चयन के लिए केंद्रीय समिति से युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रसिद्ध कवि श्री युवराज भट्टराई एवं नोर्थ ईस्ट रीजन समिति की अध्यक्षा कवयित्री श्रीमती मञ्जुला तामाङ के नेतृत्व में ५ सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।

जो पिछले २ महीने से पुरस्कार के लिए समर्हणीय व्यक्तियों के चयन कार्य में संलग्न थे । हाम्रो स्वाभिमान का मुख्य उद्देश्य नेपाली भाषा, साहित्य, संस्कृति और कला को स्थापित करने के लिए निरन्तर अपने कार्य से समाज पर अतिशय प्रभाव डालने वाले भाषा-संग्रामी एवं साहित्यसेवी व्‍यक्तियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत करना है। पुरस्कार स्वरूप अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र और मुद्राएँ दिये जाएंगे !

श्रीमती अनिता क्षेत्री ने बताया कि हाम्रो स्वाभिमान 2014 से निरन्तर भानु जयन्ती मना रहा है और ये आठवाँ भानु जयन्ती है ! नेपाली भाषा, साहित्य, संस्कृति और कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने का हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य देश के श्रेष्ठ नेपाली भाषा संरक्षकों और नेपाली साहित्यकारों के अप्रतिम योगदान को पहचानने और सराहने के साथ नवयुवकों को रचनात्मक नेपाली साहित्य सृजन के लिए प्रेरित करना भी है।

यह पुरस्कार ऐसे होनहार , प्रतिभाशाली नेपाली साहित्यकार तथा कर्त्तव्यनिष्ठ भाषा संरक्षक योद्धा के लिए प्रदान किया जाएगा जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया हो और जो युवापीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हों। जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता, सत्यनिष्ठता और परिश्रम के माध्यम से न केवल नेपाली साहित्य और भाषा की सर्वात्मना सेवा की हो तथा साहित्यिक और भाषिक गुणवत्ता में नए नए आविष्कार एवं परिष्कार भी किया हो, साथ ही नेपाली भाषा और साहित्य को भी समृद्ध बनाया हो !कार्यक्रम में बच्चों के बीच कविता पाठ में प्रतियोगिता रखा गया जिसमे प्रथम रहे दार्जीलिंग के रसज्ञ गुरुंग, फ़ीलिक्स लेप्चा र अंजलि घिमिरे ट्वितिय और कुसुम तृतीय रही।

इस कार्यक्रम में श्री कृष्णा प्रसाद धकाल- राजदूत नेपाल यू॰ए॰ई॰, श्री नोर्बु क्षिरिंग, श्री उत्तम क्षेत्री, श्री शरद कुमार क्षेत्री, श्री राहुल राई बोगिको, श्री शिवलाल ज्ञवाली, श्री नारायण शर्मा, श्रीमती सुमित्रा अविरल, श्री हेम राई, श्रीमती देविका मङ्रान्ती राई, श्री हर्कु तामाङ, श्रीमती अनिता गँवाली, श्रीमती मीना पाण्डेय, श्रीमती अनिता क्षेत्री, श्रीमती नेओमि खाती, श्री जीवन शर्मा, श्री गोपाल पराजुली आदि उपस्थित रहे ! कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अनीता क्षेत्री ने बखूबी किया ।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button