मंडावर- जहां एक ओर ठिठुरती सर्दी से जनमानस का बुरा हाल है। लोग ठिठुरती सर्दी के कारण घरो में रहने को मजबूर हैं।वहीं कड़कती ठंड को देखते हुए सारथी हम फाउंडेशन द्वारा गरीब विधवा महिलाओ को लिहाफ का वितरण किया गया।संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था ने पांच हज़ार लिहाफ बाटने का निर्णय लिया है।जिसकी शरुआत मण्डावर क्षेत्र में गंगा के उस पार बसे गांव से की गई है। रविवार को मण्डावर थाना क्षेत्र के ग्राम बालावाली,स्योहोरा,राम सहाय वाला,हिम्मत पुर बेला आदि ग्रामो में संस्था के प्रबंधक डाक्टर नीरज चौधरी,महासचिव आशीष तोमर,कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,कानूनी सलाहकार मोहित कुमार,हितेंद्र मलिक,राजीव कुमार,कपिल,सुजीत कुमार,कपिल अग्रवाल,अमित कुमार आदि मौजूद रहे ।
कहने को तो रामसहाय वाला व हिम्मत पुर बेला दोनों ही गांव मण्डावर थाना क्षेत्र में आते है, किंतु कार या अन्य वाहन से इस गांव में जाने के लिये गंगा का पुल पार कर के उत्तराखण्ड को होकर जाना पड़ता है।साथ ही इन गांवों में जाने के लिये रेतीले मार्ग से कड़ी मशक्कत के बाद पहुंचा जाता है।जब गंगा नदी उफान पर होती है तो इन दोनों गांव का सम्पर्क उत्तराखण्ड व यूपी दोनों से ही कट जाता है।गांव में जाने के लिए लोग नाव का सहारा लेते है।सारथी हम फाउंडेशन द्वारा लिहाफ वितरण करने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि इतना कठिन रास्ता होने के बाद भी सारथी हम के प्रबंधक डॉक्टर नीरज चौधरी व अन्य सदस्य हमारी मदद के लिए आये। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
संस्था के प्रबंधक व ज़िला बिजनौर के मशहूर चिकीत्सक डॉक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि सारथी हम द्वारा मण्डावर थाना क्षेत्र के ग्राम बालावाली,स्योहरा व गंगा के उस पार बसे रामसहायवाला में लिहाफ वितरण किया गया है।जो संस्था द्वारा गाँव गाँव जाकर सर्दियां रहने तक चलता रहेगा।यदि किसी ज़रूरतमन्द को आवश्यकता हो तो वह संस्था के बिजनौर ऑफिस पर आकर भी सम्पर्क कर सकता है।


















