बिज़नेस

Start fish farming with rs 25000 investment and earn 2 lakh rupees per month check how achs

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. आज हम आपको एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया (New Business Idea) के बारे में बता रहे हैं. इसे आप केवल 25,000 रुपये सालाना खर्च करके आप औसतन 1.75 लाख रुपये कमा (Profitable business) सकते हैं. हम बात कर रहे हैं मछली पालन (Fish Farming) के कारोबार के बारे में. बता दें कि वर्तमान में किसान सब्जी के अलावा मछली पालन (Fisheries) भी ध्यान दे रहे हैं. सरकार भी मछली पालन के व्यवसाय को बढ़ावा (Fisheries Business) दे रही है.

हाल ही में मछली पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे कृषि (Agri) का दर्जा दिया है. राज्य सरकार मछली पालन करने वाले किसानों को इंटरेस्ट फ्री लोन की सुविधा दे रही है. साथ ही सब्सिडी और मछुवारों के लिए बीमा योजना भी सरकार की तरफ से मिलती है.

कैसे होगी इस कारोबार से कमाई?
अगर आप भी मछली पालन के व्यवसाय में हैं या फिर इसे शुरू करना चाह रहे (Start own business) हैं तो इसकी आधुनिक तकनीक आपको बंपर मुनाफा करवा सकती है. जी हां.. मछली पालन के लिए इन दिनों बायोफ्लॉक तकनीक(Fish Farming Business by Biofloc Technique)काफी मशहूर हो रहा है. कई लोग इस तकनीक का इस्तेमाल करके लाखों में कमाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 31 दिसंबर तक दाखिल नहीं किया ITR तो जानें क्या होगा नुकसान?

कैसे काम करती है तकनीक?
बता दें कि Biofloc Technique एक बैक्टीरिया का नाम है. इस तकनीक के जरिए मछली पालन में काफी मदद मिल रही है. इसमें बड़े बड़े (करीब 10-15 हजार लीटर के) टैंकों में मछलियों को डाला जाता है. इन टैंकों में पानी डालने, निकालने, उसमें ऑक्सीजन देने आदि की अच्छी खासी व्यवस्था होती है. बायोफ्लॉक बैक्टीरिया मछली के मल को प्रोटीन में बदल देता है, जिसे मछलियां वापस खा लेती हैं, इससे एक-तिहाई फीड की बचत होती है. पानी भी गंदगी होने से बची रहती है.

हालांकि, यह थोड़ा खर्चीला जरूर है, लेकिन बाद में यह मुनाफा भी खूब देती है. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड (NFDB) के मुताबिक, अगर आप 7 टैंक से अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो इन्हें सेटअप करने में आपका करीब 7.5 लाख रुपये का खर्च आएगा. हालांकि, आप तालाब में मछली पालकर भी मोटी कमाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- इस बिजनेस को एक लाख रुपए से शुरू कर हर महीने 5 लाख रु. तक कमा सकते हैं, क्या है कारोबार और कैसे करें स्टार्ट?

2 लाख से ज्यादा की होगी आमदनी
हम आपको एक छोटे से गांव के छोटे किसान दुर्गा प्रसाद सिंह के बारे में बता रहे हैं, जिनके पास सिर्फ 4 एकड़ जमीन है. उन्होंने इसे विकसित करके 2 एकड़ में मछली पालन शुरू किया. उन्होंने कारोबार की शुरूआत एक तालाब में मछली पालन करके की. सिंह के मुताबिक, मैंने लगभग 10 साल पहले मछली पालन पर एक रेडियो कार्यक्रम सुना था. फिर पारंपरिक कृषि को छोड़ने और कुछ नया करने का मन बना लिया था. मैंने मोगा शहर में जिला मत्स्य विभाग से संपर्क किया. मत्स्य अधिकारियों ने मुझे मछली पालन पर पांच दिन का प्रशिक्षा दिया.

दुर्गा प्रसाद सिंह अपने 2 एकड़ के मछली तालाब से होने वाली कमाई से काफी खुश हैं. उन्होंने पास के गांव में 2.5 एकड़ जमीन लीज पर ली और इसे मछली पालन के लिए तालाब के तौर पर तैयार किया. इससे उन्हें आज 2 लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी होती है. बता दें कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार भी कई सुविधाएं देती हैं. वहीं, आप जिस राज्य में इसे शुरू करना चाहते हैं, वहां से मत्स्य कार्यालय में पूछताछ कर सकते हैं.

Tags: Business ideas, Business news in hindi, Earn money

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button