बरेली जेल से भागा कैदी गिरफ्तार अस्थाई जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
बरेली सेंट्रल जेल से सजायाफ्ता फरार मुलजिम ने बिजनौर अस्थाई जेल में देर रात बाथरूम में आत्महत्या कर ली सुबह सवेरे जब सो के उठे तो अन्य कैदी बाथरूम गए तो उसको लटका हुआ शरीर पाया कैदियों के शोर मचाने पर जेल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया
सूचना पर पहुंचे मजिस्ट्रेट व एसपी धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाद में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमास्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें बिजनौर से किरतपुर थाना क्षेत्र के मौजमपुर निवासी नरपाल उर्फ सोनू हत्या व दुष्कर्म के आरोप में बरेली जेल में सजा काट रहा था।5 दिन पूर्व नरपाल बरेली जेल से फरार हो गया था। जिसके बाद बरेली पुलिस व बिजनौर पुलिस की संयुक्त टीम उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश छापेमारी कर रही थी पुलिस की मेहनत रंग लाई हुए 2 दिन पूर्व नरपाल को गिरफ्तार कर लिया था
कोरोना काल के चलते उसको अस्थाई जेल में रखा गया था। जिसके बाद उसको बरेली जेल में शिफ्ट करना था। लेकिन देर रात नरपाल उर्फ सोनू ने अज्ञात कारणों के चलते अस्थाई जेल के बाथरूम में लोवर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया सूचना पर मजिस्ट्रेट व एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने घटना का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट व दो डॉक्टरों की देखरेख में नरपाल का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
और अन्य कार्रवाई की जा रही है।साथ ही रहस्यमई ढंग से हुई मौत की जांच में जुटी पुलिस
कुछ दिन पहले नरपाल को गिरफ्तार कर के पुलिस फूला नहीं समा रही थी नरपाल की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई नरपाल ने आत्महत्या क्यों?
देखते हैं पुलिस की जांच में क्या सामने आता है
बाईट=:डॉ. धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर
आईरा न्यूज़ के लिए बिजनौर से ब्यूरो हेड राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















