दहेज के लोभियों ने ली मानसिकता समाचार पत्र के संपादक के बेटी की जान
मानसिकता समाचार पत्र सम्पादक डी सी मुगदल जी की पुत्री की दहेज के लोभियों ने जान ले ली। बीटिया को अपने मा बाप से भी बात करने नहीं दे रहे थे।
बता दें कि मथुरा महाविद्यालय कॉलोनी में सौरभ सोलंकी के साथ शक्ती का विवाह हुआ था।
वहीं लड़की के पिता व मानसिकता समाचार पत्र के संपादक ने आरोप लगाया है कि शुरू से ही शक्ती को ये लोग परेशान किया करते थे। शक्ती को हमसे या किसी रिश्तेदार से भी बात नहीं करने देते थे। मुझे पड़ोस के व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि आपकी लड़की का मर्डर कर दिया गया है। मानसिकता समाचार पत्र के सम्पादक से फोन वार्ता हुई है तो ,लडके पक्ष के लोगों का कहना है की लडकीं ने सुसाइड किया है।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार डीसी मुदगल ने कहा लड़का और लड़के के पिता परिवार के सदस्य लड़की को परेशान करते थे,और दहेज की भी मांग करते थे।दहेज ना देने पर लडकीं मर्डर कर दिया है। तो वहीं मुदगल ने संभावना जताई है कि मर्डर से पहले कोई सुसाइड नोट भी ना लिखवा लिए हों।


















