नजीबाबाद – नगर जहां एक ओर जनता भीषण गर्मी से परेशान चल रही है, ऐसे में ध्वस्त पड़े हैं नगर पालिका पियाऊ! पूरे जनपद में नगर पालिकाओं द्वारा शहर के मुख्य स्थानों पर पियाऊ लगाए जाते हैं, जो आने जाने वाले राहगीरों एवं नगर वासियों को गर्मी में पानी पीने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं! परंतु नगर नजीबाबाद की नगर पालिका में उल्टी गंगा बहती है, भीषण गर्मी के मौसम में पियाऊ (वाटर बॉक्स) पूरी तरह से ध्वस्त खराब पड़े रहते हैं! जिनको समय से सही कराना भी नगर पालिका को गवारा नहीं होता।
मामला नजीबाबाद के मुख्य चौराहे पर स्थित कृष्णा टॉकीज के पास प्याऊ खराब होने से राहगीरों एवं व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है! उनका कहना है कि इस चौराहे से रोजाना सैकड़ों लोग आते जाते हैं गर्मी के चलते उन्हें पियाऊ होने के बावजूद भी ठंडे पानी पीने की सुविधा नहीं मिल पाती है शहर के स्थानीय व्यापारियों ने नगर पालिका नजीबाबाद से मांग की है कि वह कृष्णा टॉकीज के चौराहे पर लगे प्याऊ तो जल्द से जल्द ठीक कराएं ! जिससे आने जाने वालों को पानी पीने की राहत मिले! इस अवसर पर हाजी याकूब अंसारी, शिव कुमार गुप्ता, अनिल कुमार सिंघल, सलीम अहमद, आशु, इमरान अंसारी एवं शकील उपस्थित रहे।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट






