बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending
बिजनौर जनपद में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराने की मांग
बिजनौर – नगर नहटौर की वार्ड 7 से भाजपा सभासद जॉनी जोशी ने नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को पत्र लिखकर जन्माष्टमी के पावन पर्व के दृष्टिगत नगर स्थित सभी मंदिर परिसरों व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराने व चूना डलवाने की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने उनके मांग-पत्र पर संज्ञान लेते हुए सभी सफाई नायकों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के आदेश दिए। उनके आदेश के अनुपालन में सफाई कर्मचारियों ने तत्काल मंदिरों के ईर्द-गिर्द साफ-सफाई शुरू कर दी। नगरवासियों ने अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार व सभासद जॉनी की प्रशंसा की है।


















