नगीना – ग्राम पखनपुर में स्वास्थ्य हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर कोरोना के टीके लगाए गए वैक्सीनेशन का कार्य करने वाले डॉक्टर नवराज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तथा वार्ड बाय शादाब अंसारी ने कोविड-19 के टीके सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक लगाए गए। जिसमें 80 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए इसमें आशा संगिनी कार्यकत्री किरण देवी आशा कुसुमलता ,सुनीता रानी ,माला देवी विनेश देवी, सावित्री देवी ,आंगनवाड़ी कार्यकत्री सतलेश देवी आदि कार्यकत्रियों ने सहयोग देकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग किया इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने वेक्सीनेशन काम मे लगे कर्मचारियों की प्रसंशा करते हुए आभार व्यक्त किया।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















