संभावित प्रत्याशी सपना रवि ने समर्थकों के साथ प्रतिज्ञा यात्रा का किया जोरदार स्वागत
नगीना – कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा “सात वचन निभाएंगे” के नगीना पहुंचने पर जिला सचिव व विधानसभा कांग्रेस की संभावित प्रत्याशी सपना रवि ने समर्थकों के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में बरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सात बचनों को दोहराया।
मंगलवार की देर शाम कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के नगीना पहुंचने पर कांग्रेस नेत्री सपना रवि ने यात्रा का जोरदार भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने यात्रा की प्रतिज्ञा में सात बचनों को दोहराते हुए कहा कि छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी, महिलाओं को 40 फीसदी सीट, किसानों का पूरा कर्जा माफ, बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ, कोरोना पीड़ित परिवार को देंगे 25 हजार, 20 लाख को सरकारी रोजगार। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान कहा कि वर्तमान में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल डीजल के दाम आम आदमी की पहुच से बाहर होते जा रहे है।
कांग्रेस नेत्री सपना रवि ने कहा कि एक वर्ष से देशभर में किसान अपनी मांगों के लेकर आंदोलन कर रहेे हैं लेकिन सरकार की हठधर्मिता केेेेेे चलते सभी किसान परेशान हैं। सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सीटों का चयन करने में 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। नगीना में आयोजित बैठक को डॉली शर्मा, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, डा. संजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, मीनू गोयल, जिला चुनाव प्रभारी वीर सिंह चौधरी, विधि चौधरी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर इश्तियाक अहमद उर्फ बाबू, बाबू डूंगर सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह, प्रदीप ठाकुर, नगराध्यक्ष असलम सिद्दीकी, अवनीश, काजी अरशद मसूर, मुजम्मिल अजीम, अजमल उस्मानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही। बाद में नगीना से प्रतिज्ञा यात्रा कोतवाली के लिए निकल गई।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















