कारों की जबरदस्त टक्कर से तीन की दर्दनाक मौत
स्योहारा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात लगभग 12. बजे मुरादाबाद रोड पर स्योहारा तथा सहसपुर के बीच लक्ष्य पब्लिक स्कूल के सामने स्कार्पियो तथा मारुति सुजूकी रिट्ज कारों की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई हो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना में रीट्ज कार में सवार शामली जनपद के गाँव बन्तीखेडा निवासी नमनपाल पुत्र विनोद तथा जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम तावली निवासी संदीप पुत्र धर्मवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं जनपद मेरठ के गाँव किशोरी निवासी अंकित कुमार पुत्र परमवीर सिंह तथा बिहार राज्य के जनपद शिवान के गाँव बछुआपुर निवासी दीपक सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया।
जहाँ उपचार के दौरान दीपक की भी मौत हो गयी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। वहीं स्कार्पियों चालक गाडी छोडकर मौके से फरार हो गया । रात को ही थानाध्यक्ष स्योहारा नरेंद्र सिंह गौड़ मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुँचकर दोनों गाडियों को क्रेन की मदद से सडक से हटवाया।
युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। जबकि सरकार की तरफ से समय-समय पर सड़क सुरक्षा दिवस वह भी मनाया चलाया जाता है तथा लोगों को जागरूक भी किया जाता है शासन व पुलिस प्रशासन अपनी तरफ से कोशिश करता रहता है ऐसे हादसे ना हो…
क्या आम जनता को ऐसे हादसों से सबक नहीं लेना चाहिए अपनी सुरक्षा का ध्यान स्वयं भी रखना चाहिए क्योंकि जिंदगी है आपकी..


















