धामपुर विधानसभा विधायक अशोक कुमार राणा जन सुनवाई दौरे पर निकले
बीजेपी विधायक अशोक कुमार राणा ने अपने विचारों को रखते हुये। बताया के जो पेंसन के योग्य है। उनकी पेंसन नही आती तो उनकी पेंसन आने का आश्वासन दिया। विकलांग,विधवाओ को भी आश्वासन दिया।और जो पेंसन के पात्र है,उन सभी के नाम एक रजिस्टर में लिखे गये। ये आज ग्राम मोहड़ा में पहली बार ऐसा हुआ।
कोई विधायक बनने के बाद में लोगों की परेशानियों को जानने के लिये आगे कदम बढ़ाये कुछ महिलाओं ने विधायक के सामने सेकेटरी पर आरोप लगाया के हम सब की पेंसन समाज वादी पार्टी की सरकार में आती थी और कुछ समय तक बीजेपी की सरकार में भी पेंसन आयी पर फिर सेकेटरी ने बन्द करा दी इसी बात को लेकर सेकेटरी नंदराम ने बताया के मैने ऐसा कुछ नही किया न ही किसी की पेंसन बन्द करायी ये तो ऊपर से ही बंद हुई है।
महिलाओं ने पेंसन के लिये अपने अपने नाम लिखा दिये।और इसी के साथ साथ विधायक जी ने सड़को, नालियों स्कूलो पर भी ध्यान दिया।बताया के सभी अपने बच्चो को शिक्षित बनाये।कोई अधिकारी किसी व्यक्ति का काम नही करता या पैसे मांगता है तो मुझे संपर्क करे। और किसी को भी काम कराने का कोई पैसा ना दें।विधायक जी के साथ आये लोग रिटायर्ड टीकम सिंह फौजी, पूर्व प्रधान होरी सिंह,जबर राणा,सोनू शर्मा,सुरेश कुमार,डीलर छत्रपाल सिंह,सेकेटरी नंदराम सिंह, लेखपाल डेविड कुमार।
पुलिस चौकी रानीबाग कॉलोनी चौकी इंचार्ज,अशोक कुमार कम्बोज, सचिन शर्मा,नीरज कुमार,खेमचंद सैनी,आदि मौजूद रहे।




























