बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending
ईद की नमाज संपन्न होने पर क्या बोले बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह
AIRA NEWS NETWORK – सुबह सवेरे से ही अपने दौरे पर निकले जनपद पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने कहा कि लगभग पूरे जनपद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई कहीं किसी प्रकार की कोई गड़बड़ नहीं हुई! जनपद में सभी पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ कर दिया गया है तथा अधिकारीगण अपनी अपनी ड्यूटी को सतर्कता से कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने कहा सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार ईद के त्यौहार को मनाएं कुर्बानी का कार्यक्रम चल रहा है किसी भी प्रकार का कोई अवशेष बाहर ना फेंके आपसी सौहार्द के साथ व्यवहार को मनाए इसी के साथ जनपद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्म सिंह ने सभी जनपद वासियों को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की।


















