राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखंड की बैठक संपन्न, 5 जून को सम्मान होगा समारोह

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),!!!राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को एक निजी स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में चिन्हीकरण प्रक्रिया से छूटे हुए आवेदित राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के लिए 5 जून को प्रस्तावित सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। *सम्मान समारोह पर बनी सहमति* बैठक में उपस्थित सभी आंदोलनकारियों ने समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों और चिन्हीकरण प्रक्रिया में चल रहे कार्यों की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखंड ने नगर के आंदोलनकारियों के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम की योजना बनाकर पूरे प्रदेश में एक अच्छा संदेश देने का प्रयास किया है।

समिति ने राज्य आंदोलनकारियों के हित और सम्मान के उद्देश्य को वास्तविकता में पूरा किया है। *लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय* 1. *जांच प्रक्रिया में लाने का प्रयास*: बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी आवेदित राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हीकरण जांच प्रक्रिया में लाने का हरसंभव प्रयास किया जाए। 2. *5 जून का कार्यक्रम*: सर्वसम्मति से तय हुआ कि 5 जून को होने वाले सम्मान समारोह को पूरे जोश और उत्साह के साथ व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जाएगा। इसमें सभी सदस्य समिति का पूर्ण सहयोग करेंगे। *अमित कुमार शर्मा बने नगर उपाध्यक्ष* बैठक के दौरान जिला महामंत्री विनय कुमार विश्नोई ने बताया कि काशीपुर नगर में उपाध्यक्ष का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था।

प्रदेश कमेटी से विचार विमर्श के बाद इस पद पर अमित कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया। उपस्थित सभी आंदोलनकारियों ने जोरदार करतल ध्वनि के साथ अमित कुमार शर्मा का समर्थन और स्वागत किया। *ये रहे उपस्थित* बैठक में नीरज ठाकुर, संदीप सहगल, सूर्य प्रताप सिंह, सुशील कुमार शर्मा, रामभरोसे, राम सिंह, जगदीश चन्द्र पनैरू, सतीश कुमार, दीपक कश्यप, सुनील प्रताप सिंह, दिनेश चन्द्र शर्मा, अजित कुमार सेन, अनुराग सारस्वत, अमित कुमार, राजीव मेहरोत्रा, भूपेंद्र कुमार, वेद प्रकाश विद्यार्थी, सावित्री देवी, विनय कुमार विश्नोई सहित अनेक राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे। समिति ने स्पष्ट किया कि राज्य आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले प्रत्येक आंदोलनकारी का सम्मान करना समिति का मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।


















