कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

सत्ता का दुरुपयोग कर अदानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मैनेजर ने कृषि योग्य भूमि का धोखाधड़ी कर किया अधिग्रहण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

कन्नौज- ग्राम विचनी पुरवा उर्फ़ हर्रा चौकी निवासी कई ग्रामीणों की कृषि योग्य भूमि का अदानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मैनेजर व कर्मचारियों ने जालसाजी करके भूमि का अधिग्रहण कर लिया जब सच्चाई की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने लिखित प्रार्थना पत्र थाना अध्यक्ष कन्नौज को दिया जिस पर भी थानाध्यक्ष द्वारा कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई ग्रामीणों का यह भी आरोप है की अदानी ग्रुप के मैनेजर द्वारा पुलिस की सहायता लेकर मक्का की खड़ी फसल जोत कर नष्ट कर दी गई ग्रामीणों का कहना है कि अगर हम को न्याय नहीं मिला तो हम आत्महत्या तक कर लेंगे।

बताते चलें ग्रामीण राजेश कुमार पुत्र मुंशीलाल ओमप्रकाश पुत्र मुंशीलाल निवासी बिचिनी पुरवा पोस्ट जेवा थाना व तहसील कन्नौज का कहना है कि मेरी गाटा संख्या 590 580 का सन दो हजार अट्ठारह में लीज पर लेने के नाम से धोखाधड़ी पूर्ण तरीके से विक्रय पत्र पर मैसर्स अदानी एग्री लॉजिस्टिक द्वारा अंकित करा लिया गया जो भी कागज थे वह अंग्रेजी भाषा में थे हम लोग इतने पढ़े लिखे भी नहीं थे इन्होंने धोखाधड़ी पूर्ण तरीके से कहा कि कुछ नहीं है आप लोग हस्ताक्षर करिए और इसके लिए रजिस्ट्रार ऑफिस में ना जाकर हम लोगों को आशा होटल में ले जाया गया वहीं पर यह सारी क्रियाकलाप किए गए जब हम लोगों को जानकारी हुई तो हमने कानूनी कार्रवाई की कानूनी कार्रवाई की।

इन लोगों द्वारा हम लोगों को शनिवार देर शाम को पुलिस द्वारा अरेस्ट करवा कर जबरजस्ती उक्त आराजी पर कब्जा करवा लिया गया पीड़ितों का कहना है कि पैसे के जोर से इन लोगों ने हमारे अन्य शामिल खाताधारकों को खरीद कर अपनी मनमानी जगह पर अपना निर्माण कार्य या रास्ता आदि निकलवा ली जबकि हम लोगों का अभी कोई सरकारी बंटवारा नहीं हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि शासन प्रशासन और पैसे के बल पर हम लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई न्याय के लिए हम दर-दर गुहार लगाते घूम रहे हैं लेकिन पैसे और पहुंच के चलते हम लोगों के ऊपर उलटे अत्याचार किए जा रहे हैं और हमारी कोई सुनने वाला भी नहीं है लीव के नाम पर कुछ शर्तें भी रखी गई थी उन शर्तों में एक परिवार के एक सदस्य को नौकरी बा भविष्य में जो उस जमीन की कीमत होगी।

मैं आपको दिया जाएगा लेकिन इन्होंने पुलिस और प्रशासन की मदद से जमीन पर कब्जा कर लिया तो अपनी बात और वादे से मुकर गए ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर हम को न्याय नहीं मिला तो हम लोगों की आजीविका अच्छी नहीं जाने के कारण हम लोग आत्महत्या तक कर लेंगे यहां पर सीधे-सीधे अदानी ग्रुप के मेंबरों द्वारा गुंडागर्दी और जोर जबरदस्ती के चलते इन अन्य दाताओं की कोई सुनने वाला नहीं है आईरा टीम ने जब ग्राउंड जीरो पर जाकर के किसानों से वार्तालाप किया तो कई किसानों ने अदानी ग्रुप द्वारा की गई जालसाजी का खुलासा किया उन्होंने सीधे-सीधे शासन-प्रशासन पर पैसे लेकर उचित कार्यवाही ना करने का भी आरोप लगाया।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

92% LikesVS
8% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button