GOLD- SILVER PRICE TODAY – इस वक्त की सबसे बड़ी खबर हम आपको बता दें कि सोने चांदी के दाम में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है हम आपको बता दें कि राजधानी नई दिल्ली में सोना ₹717 सस्ता होकर ₹46,102 प्रति 10 ग्राम रह गया और वहीं पर कारोबार में सोना ₹46819 प्रति 10 ग्राम पर जाकर बंद हुआ या गिरावट काफी समय बाद देखने को मिली है। इससे पहले कारोबार में चांदी 69513 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
एचडीएफसी के सीनियर एनालिस्ट के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट देखे जाने की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम ₹717 गिर गया है और वही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोना 1786 अमेरिकी डॉलर और चांदी 27.10 $ प्रति औस पर है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 237 रुपये की गिरावट के साथ 46,662 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.81 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 1,784.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।



























