स्योहारा – क्षेत्र में एक एमबीबीएस छात्र द्वारा तमंचे से केक काटने के आरोपी को पुलिस नें जेल भेजा था जिसके बाद पुलिस नें पासपोर्ट निरस्त करने के लिए की कार्यवाही शुरू कर दी। 15 जुलाई को एमबीबीएस छात्र हाशीम पुत्र डाक्टर जफर अली निवासी गल्लाखेडी नें अपना जन्मदिन मनाते हुए बाईक पर केक रख कर तमंचे से केक काट कर विडियो वायरल कर दी थी। जिसके बाद 29 जुलाई को पुलिस के संज्ञान में मामला आया तो पुलिस नें आरोपी को सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
जिसके बाद 5 अगस्त को आरोपी की जमानत मिल गयी थी लेकिन तभी डाक्टर जफर के बडे पुत्र और पुत्रवधू में विवाद हो गया ,डाक्टर जफर नें यह सोचते हुए अपने बेटे की विदेश जाने की अफवाह फैला दी जिससे पुत्रवधू उसके छोटे बेटे को न फंसा दे । अफवाह फैलने पर पुलिस सकते में आ गयी थी । थानाध्यक्ष आशीष तोमर नें गहनता से जांच की तो अफवाह गलत निकली और आरोपी दिल्ली में अपने रिश्तेदार के यहाँ निकला । थानाध्यक्ष नें बताया कि हाशीफ के पासपोर्ट के निरस्त करने के लिए आलाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गयी है ।


















