बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

दिव्यांगजनों का आरक्षण समाप्त किया जाना अन्याय पूर्ण – एमआर पाशा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की एक बैठक शुक्रवार को एजाज अली हॉल बिजनौर उत्तर प्रदेश में हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा व संचालन प्रदेश अध्यक्ष सजाकत हुसैन, जिला प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। महामहिम राष्ट्रपति भारत के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय बिजनौर उत्तर प्रदेश को दिया गया।

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि दिव्यांगों का आरक्षण समाप्त करने का विरोध किया गया पूरे देश में जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा तथा 3 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आवास का घेराव व बीस नवंबर को पीएमओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पूर्व की भांति दिव्यांग 4 प्रतिशत आरक्षण यथावत रखने के संबंध में महोदय उपरोक्त विषय में निवेदन है कि गत कई वर्षों से दिव्यांगों को सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण को समाप्त कर दिया जिससे सरकारी नौकरियों में दिव्यांग जनों को वंचित रहना पड़ेगा राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन महामहिम जी से अपेक्षा करता है कि दिव्यांग जनों को मिलने वाला 4% आरक्षण पूर्व की भांति यथावत रखा जाए ताकि दिव्यांगों को सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ मिल सके।

महामहिम राष्ट्रपति भारत सम्मानीय प्रधानमंत्री जी,माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश से पुन निवेदन है कि पूर्व की भांति 4% आरक्षण यथावत रख कर अनुग्रह हित करें देश व समस्त राज्यो में दिव्यांग आयोग का गठन किया जायें। तथा उसका अध्यक्ष दिव्यांग हो। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को सभी प्रावधानों को अति शीघ्र से लागू किया जाए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने बताया कि प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश लखनऊ,मुख्य दिव्यांगजन आयोग नई दिल्ली,दिव्यांगजन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ को मेल के माध्यम से अवगत कराया गया। सभी मांगे स्वीकार की जाए अन्यथा उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे देश में बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम किया जाएगा।

इस मौके पर ज्ञानेंद्र तोमर, मोहम्मद जीशान,रियासत राजा,मोहम्मद आजम खां,शकील अहमद,सलमानी, इंतजाम अहमद,मोहम्मद इंतजार, संजय सिंह,अतर सिंह, मोहम्मद अकील,शबाना खातून,सलमा परवीन, उजमा,हिना आनंद,मोहम्मद जाकिर आदि उपस्थित रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button