नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

तेजी से पैर पसार रहा डेंगू

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – सरफ़राज़ अहमद पत्रकार ने कहा डेंगू के प्रति हम सब को जागरूक रहना होगा। बारिश में जलजमाव और बाढ़ की स्थिति के साथ ही मच्छरों के पनपने से डेंगू बीमारी और अन्य जल जनित रोगों का भय सताने लगता है। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। लेकिन ये मौसम डेंगू के लिए अनुकूल माना जाता है। इसलिए कोरोना संक्रमण से खुद को बचाने के लिए कोविड सुरक्षा मानकों के पालन के साथ साथ डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक रहना भी जरूरी है।

“डेंगू से बचाव के लिए साफ सफाई एवं जागरूकता जरूरी”

सरफराज अहमद पत्रकार ने कहा डेंगू मच्छर जनित रोग है, जो एक गंभीर बीमारी की श्रेणी में आता है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को साफ सफाई एवं जागरूकता जरूरी है। डेंगू- डायरिया रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को उचित कदम उठाने होंगे और सतर्क रहना होगा। और समय समय पर अभियान चला कर नगर पालिका परिषद को भी दवा का छिड़काव किया जाना चाहिए।

डेंगू का सबसे बड़ा कारण घर के आस पास जलजमाव व गंदगी

सरफराज अहमद पत्रकार के अनुसार नगर के अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की कमी, बरसात के पानी का सही से निष्कासन नहीं होने के कारण गंदे पानी का जलजमाव एवं सड़कों तथा गलियों में गंदगी का फैलाव डेंगू प्रसार का सबसे बड़ा कारण है। लोग डेंगू के प्रति सचेत रहें, घर के आसपास पानी का जमाव नहीं होने दें। इससे मच्छर नहीं पनपेगा और आपका डेंगू से बचाव होगा। बरसात के कुछ महीने जब ना गर्मी ज्यादा है और ना ही सर्दी, ऐसे मौसम में डेंगू के मच्छर ज्यादा पनपते हैं और डेंगू मरीजों के ज्यादा मामले सामने आते हैं। इसलिए अभी से ही सावधान रहने की जरूरत है।

डेंगू अपने साथ बुखार ले कर ही आता है। यह एडीज मच्छर के काटने से फैलता है जो खासकर बरसात के मौसम में ज्यादा पनपते और दिन में ही काटते हैं। इसलिए यदि किसी को 3 से 7 दिन तक लगातार बुखार रहता है, तो उसकी नियमित जांच करा कर अपना इलाज कराएं खुद भी सतर्क रहें और दूसरों को भी सतर्क करें!

“डेंगू से बचने के उपाय एवं ध्यान देने योग्य बातें”

1-घर में साफ सफाई पर ध्यान रखें!
2-कूलर एवं गमले का पानी रोज बदलें!
3-सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें!
4-मच्छर भागने वाली क्रीम का इस्तेमाल दिन में करें!
5-पूरे शरीर को ढकने वाले कपडे पहनें एवं कमरों की साफ-सफाई के साथ उसे हवादार रखें!
6-आस-पास गंदगी जमा नहीं होने दें!
7- जमा पानी एवं गंदगी पर कीटनाशक का प्रयोग करें!
डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें!

सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button