काशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशीपुर मैं होने वाला “रफ़ी नाईट” कार्यक्रम फिलहाल स्थगित,जल्द होगा नई तिथि का ऐलान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,शहर के प्रतिष्ठित म्यूजिक लवर्स क्लब द्वारा 31 जुलाई को स्थानीय सत्यम पैलेस में आयोजित की जाने वाली बहुप्रतीक्षित “रफी नाइट” कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थगित होने का कारण संस्था के संरक्षक श्री शम्मी सेठी एवं उनकी पत्नी का अस्वस्थ होना है। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री शम्मी सेठी और उनकी पत्नी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन करना उचित नहीं समझा गया।*आपात बैठक में लिया गया निर्णय* आज संस्था की एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में संस्था के संस्थापक श्री रिजवान अहसन सहित सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित किया जाता है।संस्था के संस्थापक श्री रिजवान अहसन ने कहा की “हमारे समर्पित संरक्षक शम्मी सेठी जी क्लब की रीढ़ हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ के बाद सभी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की नई तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। हम ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”*भाईचारे की मिसाल बनी संस्था* ज्ञात रहे कि म्यूजिक लवर्स क्लब उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों का एक प्रतिष्ठित मंच है। इस मंच की पहचान परस्पर प्रेम, भाईचारा, कला और एकता का अनूठा संगम है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन आयोजन से ठीक दो दिन पहले अपने मंच के एक साथी और मार्गदर्शक के अस्वस्थ होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में कार्यक्रम करना संस्था को गवारा नहीं हुआ। इसी संवेदनशीलता और एकजुटता के कारण क्लब ने कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया।क्लब से जुड़े सभी कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने शम्मी सेठी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button