काशीपुर-उत्तराखण्ड़

बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी कबीर गिरफ्तार,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,कोतवाली आईटीआई पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 27.07.2026 को वादिनी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिग बहन किराने की दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के आदेश पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 224/2026 धारा 140(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया और खोजबीन के लिए टीम गठित की गई।पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए कल दिनांक 28.07.2026 को नाबालिग को चौकी पैगा क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी कबीर पुत्र सूखराम निवासी जोशीमझरा, चौकी पैगा, उम्र 19 वर्ष को नियमानुसार उसके जुर्म से अवगत कराते हुए दिनांक 28.07.2026 को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button