उत्तरप्रदेश
Trending
निर्मल अग्रवाल की पुण्य स्मृति में फिदातियंस हेलपिंग हैंड्स ने लगवाया वैक्सिनेशन कैंप
मथुरा – कोरोना महामारी के खिलाफ जंग को तेज़ करते हुए ब्रज की प्रमुख गैर सरकारी संस्था फिदातियंस हेलपिंग हैंड्स की ओर से शुक्रवार को रमनलाल शोरावाला नेत्र चिकित्सालय में श्रीमती निर्मल अग्रवाल की पुण्य स्मृति के अवसर पर फ्री वैक्सिनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर पहली व दूसरी डोज़ लगवाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम के संस्थापक दीपक गौड़ ने सुभाष चंद (सिक्का वाले) आशीष कुमार सर्राफ, डॉ अंकित का आभार प्रकट किया। टीम के सह-संस्थापक जीतू गर्ग ने बताया कि डेंगू बुखार के चलते लोगों को रक्त की बहुत आवश्यकता है उन्होंने कहा कि रक्त की किल्लत को देखते हुए हमारी टीम जल्द ही ब्लड कैंप का आयोजन करेगी। टीम की तरफ से हिमांशु कौशिक, मानव गौड़, यश राज़ सिंह, जय शर्मा, शुभम चौरसिया आदि मौजूद थे।


















