कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

विकास कार्यों में खराब प्रगति देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – कन्नौज बैठक में समस्त अधिकारी स्वयं ससमय उपस्थित हों। गौशालाओं में पंजिकाओं/ अभिलेखों में अभिलेखीकरण कार्य शाट प्रतिशत दो दिनों में सुनिश्चित करें। विकास कार्यों में खराब प्रगति देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए उनके विरुद्ध संवंधित विभाग को भी पत्र भेजा जाए। बैठक में अनुपस्थित मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी, जलालाबाद का एक दिन का वेतन रुका। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का शत प्रतिशत निर्माण सितम्बर माह में पूर्ण करें, अन्यथा होगी कार्यवाही।

उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्याें की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होनें क्रमशः टेलों तक पानी पहुंचाने, गौशालाओं का अभिलेखीकरण, गौवंशों कीसहभागिता में प्रगति, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की प्रगति, हैंडपंप रिबोर, दवाईयों की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण एंव अधूरे निर्माण कार्यों, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नई सड़कों/सेतुओं का निर्माण, सड़कों की गढढामुक्त की स्थिति आदि विकास से संबंधित कराये जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए जनपद में संचालित विकास कार्यों में अच्छा कार्यं करने वाले एवं रैंकिंग में “डी” श्रेणी प्राप्त करनेवालेसमास्ट अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए, उनके विरुद्ध शासन एवं संबंधित विभाग को पत्राचार सुनिश्चित किया जाए।

श्री मिश्र ने जनपद की कुल 51 नहरों में से मात्र 38 टेलों तक पानी पहुंचने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को कल तक विकास खण्ड वार सूची के अनुरूप सभी टेलों तक पानी के पहुंचने एवं किस मात्रा में पहुंचा का सत्यापन सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत सभी विकास खण्डों में विगत माह सहभागिता में दिए गए पशुओं की पत्रावलियों में अभिलेखीकरण कार्य को दो दिनों में पूर्ण करने के साथ ही गौवंशों एवं महिशवंशियों की इअर टैगिंग का लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पशुओं के टीकाकरण आदि की गहन समीक्षा की एवं आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही में तेजी लाई जाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंनें बैठक में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के अनुपस्थित होने की स्थिति में उनका एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गौशालाओं का निरीक्षण करने हेतु पूर्व में जारी आदेशों के क्रम में जिन अधिकारियों द्वारा अभी तक निरीक्षण नहीं किया गया है उनका एकदिन का वर्तन रोके जाने के सख्त निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होंने जिला विकास अधिकारी को नियमित गौशालाओं का निरीक्षण करते हुए नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी से निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण की प्रगति की समीक्षा में कड़ा रुख इख़्तिहार कर संबंधित जे0ई0 एवं कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कि यदि इस सितम्बर 2021 के अंत तक यदि कार्य पूर्ण नहीं होता है तो जे0ई0 के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए, संबंधित कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट किया जाए एवं शासन को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जनपद में मेम/सेम के अंतर्गत आने वाले सभी लगभग कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की सूची उपलब्ध कराए जाने के साथ ही जनपद में कुल चिन्हित 744 बच्चों में से 495 सुपोषित हुए बच्चों में से विकास खण्ड वार कम से कम 15 बच्चों की सूची तैयार कर संबंधित सी0डी0पी0ओ0 से सत्यापन कराने के उपरांत सत्यापन रेपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक जलालाबाद में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रगती की भी सामीक्षा की जजिसमें बताया गया कि पूर्ण प्राप्त 03 लक्ष्य मेंसे 01 आंगनवाड़ी केंद्र पूर्ण हो गया है एवं 02 पर कार्य प्रारंभ है, जिसपर विकास खण्ड जलालाबाद में कार्यरत खण्ड विकास अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित होने की स्थिति में 1 दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में किये गए हैंडपंप रिबोर के सत्यापन कराने हेतु संबंधित विभाग से किया गए रेबारों में व्यय हुई धनराशि के सापेक्ष किये गए रिबोर की वास्तविक स्थिति सहित स्पष्ट रिपोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को जनपद में रिक्त 05 दुकानों को 15 दिन में आवंटन कराये जाने के भी निर्देश दिए।

इसी क्रम में उन्होंने खाद्यान्न वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत पोषण अभियान में आने वाले पोषाहार वितरण सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं सामूहिक विवाह योजना दुग्ध विकास मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button