ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

विधुत विभाग की लापरवाही के चलते लगातार हो रहे हादसे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लोनी – शुक्रवार को “जनतंत्र एवं न्याय परिषद की टीम” उपजिलाधिकारी महोदय के नाम तहसीलदार साहब को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही से अवगत कराते हुए बताया कि हमारे यहां लोनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 55 कि मुस्तफाबाद कॉलोनी में प्राथमिक विद्यालय के पास दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं, ट्रांसफार्मर के चारों तरफ की बाउंड्री पूरी तरह टूट चुकी है , एक लीड भी खराब है ट्रांसफार्मर के बराबर से निकलने वाला रास्ता कच्चा है,जो बरसात के मौसम में पानी ओर कीचड़ से लबालब हो जाता है,मुख्य मार्ग होने की वजह से ज्यादातर लोग ओर पास में स्थित विद्यालय में मासूम बच्चे ऐसी मार्ग से निकल कर जाते है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में पहले भी कई बार ट्रांसफार्मर के बराबर में करंट उतर आया है, शुक्र ये रहा कि को अनहोनी नही हुई।टीम का कहना है। हम नहीं चाहते कि जो हादसा बीते दिनों में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लोनी क्षेत्र में हो रहे है आए दिन किसी ना किसी को अपनी जान गवानी पड़ रही है। वो हादसा हमारे यहां भी हो।

संगठन की टीम ने अधिकारी महोदय से ज्ञापन के माध्यम से बाउंड्री कराने की मांग और साथ ही कच्चे रास्ते मे मलबा डलवा की मांग रखी , स्थनीय निवासियों का कहना कहना है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया है लेकिन अधिकारी कोई ना कोई बहाना बताकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। टीम का कहना है कि अगर इस पर कोई कार्यवाही नही हुई तो वो आला अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखेंगे, जनतंत्र एवं परिषद संगठन की पूरी टीम समाज सेवा के हर वक्त हर हाल में खड़ी है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button