धामपुर – देशभर में 75वां स्वतंत्रता दिवस रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस के साथ आयोजित किये गये। एसडीएम कोर्ट, सीओ कार्यालय, धामपुर कोतवाली के अलावा विभिन्न स्कूल-कॉलेजों और सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। और गौरतलब हैं कि रविवार को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 09:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। कोरोना महामारी के चलते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मानव श्रृंखला नहीं बनाई गयी। शिक्षण संस्थानों में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया गया।
जारी-निर्देश के मुताबिक छात्रों को अॉनलाइन माध्यम से संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया गया। आॅनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिए शहीद हुए देशभक्तों के बारे में बताया गया। और किसी तरह की सभा या ऋषिपाल सिंह ने सयुंक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गान और एनसीसी कैडेट्स द्वारा ध्वज को सलामी दी गयी व देश भक्ति से ओतप्रोत उद्घोष किये गये। इसके बाद वृक्षारोपण भी किया गया।
इसके अलावा नगर पालिका परिषद कार्यालय धामपुर में चेयरमैन राजू गुप्ता व अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तौगी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा ज्योतिबा फूले तिरंगा चौक पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल, चेयरमैन राजू गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, प्रमोद राठी, सुभाष चौहान, अनिल शर्मा आदि ने 121 फिट ऊंचा ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पालिका सभासद जितेंद्र गोयल, सोनू बाल्मीकि, तरुण विश्नोई, राकेश चौधरी, नितिन अग्रवाल, भूपेन्द्र सैनी, जसप्रीत सिंह राकी आदि मौजूद रहे।


















