बढ़ापुर – क्षेत्र के गांव नूरपुर अरब में गौवंश के अवशेष मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दू संगठन के लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खाल व अवशेषों को वही गड्डा खुदवाकर दबाया। रविवार को थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर अरब के जंगल में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। वहां पर जहां-तहां पड़े गौवंश के अवशेषों ओर खाल को देखकर हिन्दू संगठन के लोगों में रोष फैल गया।
संगठन के लोगों की सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी जीत सिंह पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से वहां पर पड़े अवशेषों को वही पर गड्डा खुदवाकर दबा दिया। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंचे। संगठन के लोगों ने हल्के के पुलिसकर्मियों पर गोकशी कराने का आरोप लगाया है।
वही पुलिस ने इस मामले में गांव के कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था लेकिन देर रात्रि पुलिस ने लोगों को छोड़ दिया है। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मध्य रात्रि फीलगुड कर पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया है नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है वही कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह पुंडीर ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


















