AIRA NEWS NETWORK – आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ क्षेत्रान्तर्गत कस्बा अफजलगढ के मौहल्ला बेगम सराय निवासी अजीम उर्फ ज्योति किन्नर की उसके ही पति सद्दू उर्फ शादाब द्वारा आपसी विवाद के चलते तमंचे से गोली मार हत्या कर दी गई थी और मौके से फरार हो गया था जिसमें आज स्वांट टीम और स्थानीय पुलिस ने आरोपी पति सद्दू उर्फ शादाब को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना अफजलगढ़ के कस्बा अफजलगढ़ के मोहल्ला बेगम सराय में एक किन्नर महिला की उसके पति द्वारा 3 दिन पूर्व अवैध तमंचा से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें आज स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है इस को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है और अन्य विधि कार्रवाई कराई जा रही है।


















