AIRA NEWS NETWORK – विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक सरस्वती विद्या मंदिर धामपुर में आयोजित की गई जिसमें प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ जी विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी जी विभाग मंत्री कैलाश जी जिला संगठन मंत्री बृजेश जी मैं बैठक को संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए सच्ची ईमानदारी निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करने का आवाहन किया।
बैठक में ग्राम शदखेड़ी निवासी ठाकुर प्रभात चंद राजपूत को प्रखंड अध्यक्ष बढ़ापुर मनोनीत किया गया कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल गोयल जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग जिला धर्म प्रसार प्रमुख ठाकुर शैलेंद्र गहलोत नगर अध्यक्ष नगीना मोहित गोयल नितिन अग्रवाल कुछ प्रताप सिंह जिला मंत्री आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















