पत्रकार की हत्या पर ज्ञापन सौंपकर प्रियंका वाड्रा ने सीबीआई जांच की मांग
बिजनौर – कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव हत्याकांड के मामले में पत्र लिखा है पत्र में लिखा है पत्रकार के परिवार को न्याय मिले और आर्थिक मदद दी जाए वे पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं प्रियंका वाड्रा ने पत्र में लिखा है कि एबीपी न्यूज़ के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की प्रतापगढ़ में दिनांक 13 जून की रात संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई वे एक न्यूज़ कवरेज करके घर वापस लौट रहे थे।
खबर के अनुसार वह एक ईंट भट्टे के पास मृत मिले उनके सिर पर गहरी चोट के निशान थे प्रियंका वाड्रा ने लिखा है कि 12 जून को श्रीवास्तव ने अउक्ष प्रयागराज जॉन को एक पत्र लिखा था पत्र में उन्होंने पुलिस अधिकारी को लिखा की स्थानीय शराब माफिया अवैध शराब पर उनकी न्यूज़ रिपोर्ट से नाराज है और उन्हें अपनी और अपने परिवार की सलामती की बहुत चिंता है प्रशासन को पत्र भेजे जाने के 1 दिन बाद ही पत्रकार श्रीवास्तव संदिग्ध हालत में मृत पाए गए पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा है कि श्रीवास्तव के परिजनों एवं पत्रकार साथियों ने इस मामले की सीबीआई जांच कर सच सामने लाने की मांग की है।
प्रदेश में कानून के राज का ईकबाल खत्म हो चुका है प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि यूपी में कई जगह से जहरीली शराब से हुई मौतों की खबर आई है अलीगढ़ से लेकर प्रतापगढ़ जहरीली शराब के चलते सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है ऐसे में एक पत्रकार द्वारा सच्चाई दिखाने को लेकर शराब माफियाओं से खतरा होने की आशंका बताता है कि प्रदेश में कानूनी राज खत्म हो चुका है।
मुसेब सिद्दीकी की रिपोर्ट


















