उत्तरप्रदेश
Trending

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान रखने वाले डी के त्यागी व उनकी टीम को मिला सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरनगर – बेहतर कानून व्यवस्था और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने वाले थाना प्रभारी जानसठ डी के त्यागी व उनकी टीम एक बार फिर सफ़लता की उस ऊँचाई को छूती हुई नजर आई जिसके लिए वह जाने जाते हैं।
जानसठ थाना प्रभारी डी के त्यागी व उनकी टीम को ग्राम पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


उल्लेखनीय है कि डी के त्यागी एक जुझारू मेहनती एवं कर्तव्यपरायण थाना प्रभारी के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। बेहतर कामो को अंजाम देते आएं हैं तथा वही कई बार देखा गया हैं कि वह पीड़ित मजलूमों के लिए एक मसीहा के रूप में भी लोगो की मदद करते रहते हैं यही इनकी सबसे बड़ी खासियत हैं।

डी के त्यागी ने जिले के कई थानों में बतौर थाना प्रभारी काम किया और अपनी निष्ठा और लग्न की अलग छाप छोड़ी हैं विदित हो कि थाना सिविल लाइन प्रभारी के रूप में वे दो बार जिम्मेदारी पर रहे और बहुत ज्यादा मेहनत करके उन्होंने दिखाया की पुलिस कैसे काम करती है और कैसे कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाया जाता है। उच्चाधिकारियों के कुशल मार्ग निर्देशन में काम करते हुए उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी है।

फिलहाल जानसठ थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए सभी को प्रभावित किए हुए हैं उन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से ग्राम पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराएं इसी को मद्देनजर रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा उनको व उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनका हौसला बढ़ाया गया।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button