बिजनौर: समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह को तहरीर दी गई! तहरीर में उनके द्वारा कहा गया, कि पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी हमारे जिला पंचायत सदस्य एवं समर्थकों के घरों एवं प्रतिष्ठानों पर जाकर दबाव बनाकर हमारे कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों पर भाजपा प्रत्याशी को वोट देने एवं चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं। पूर्वी ही में दो दिन पहले 13/06/201 को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा इसी तरह के कार्य किए गए थे।
तहरीर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन ने पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह से अपील की है, कि अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो, और जिला पंचायत चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष हो। जिससे कि समाज में कानून एवं संविधान का राज स्थापित रह सके।तहरीर देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन के सहयोगी राहुल लोक दल, स्वामी उमेश, अमित चौहान, मुंशी रामपाल, सुखबीर पूर्व विधायक, सरदार मनदीप सिंह भट्टी, नईम मकरानी, डॉ रमेश तोमर एवं नसीम राजा आदि उपस्थित रहे।


















