नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

धामपुर रोड नूरपुर ग्राम धोलागढ़ की सड़क टूटी, प्रशासन बेखबर, जनता परेशान

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

धामपुर रोड नूरपुर ग्राम धोलागढ़ की सड़क टूटी, प्रशासन बेखबर, जनता परेशान

नूरपुर क्षेत्र के ग्राम धोलागढ़ को जोड़ने वाली धामपुर रोड पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में पड़ी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई पट्टियों के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

ग्रामवासियों का कहना है कि बरसात में सड़क पर 1-2 फुट तक पानी भर जाता है। इसी में गड्ढे छुप जाने से रोजाना बाइक सवार और स्कूली बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। एंबुलेंस और दूध की गाड़ियां तक आने से कतराती हैं। किसान अपनी फसल मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे।

प्रशासन से कई बार शिकायत, कोई कार्रवाई नहीं
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। लोक निर्माण विभाग PWD को भी प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों की मांग
गांव के लोग मांग कर रहे हैं कि धामपुर रोड की तत्काल मरम्मत कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण चक्का जाम करने की चेतावनी दे रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button