ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने मेवानवाद बिजनौर की छात्रा उमेमा की मौत के मामले में दर्ज की शिकायत !

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने बिजनौर की छात्रा उमेमा की मौत के मामले में शिकायत दर्ज की

स्योहारा (बिजनौर), 05 अगस्त। जनपद बिजनौर के सहसपुर देहात में क्षमता से अधिक बच्चों को रिक्शे में बैठाकर ले जाने के दौरान हुई दर्दनाक दुर्घटना में 8 वर्षीय छात्रा उमेमा की मृत्यु के मामले ने अब मानवाधिकार का रूप ले लिया है। इस संबंध में वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स (WAOHR) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. तारिक़ ज़की द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में विस्तृत शिकायत दर्ज कराई गई है।

आयोग ने शिकायत स्वीकार करते हुए इसे डायरी संख्या 6254/IN/2026 के अंतर्गत पंजीकृत कर लिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण एक रिक्शे में उसकी निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन कराया जा रहा था, जिसके परिणामस्वरूप रिक्शा पलटने से छात्रा उमेमा की मृत्यु हो गई तथा कई अन्य बच्चे घायल हो गए।

शिकायत में कहा गया है कि विद्यालय द्वारा बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जो बच्चों के जीवन एवं सुरक्षा के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषी विद्यालय प्रबंधन, वाहन चालक तथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।

डॉ. तारिक़ ज़की ने आयोग से मृतक छात्रा के परिजनों को ₹10 लाख का प्रतिकर, घायल बच्चों के निःशुल्क उपचार, चेहल्लुम अवकाश के दिन विद्यालय संचालन की जांच तथा जनपद बिजनौर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विद्यालयी परिवहन व्यवस्था का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने की भी मांग की है। शिकायत में प्रमुख सचिव (बेसिक शिक्षा), जिलाधिकारी बिजनौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा संभागीय परिवहन अधिकारी से Action Taken Report (ATR) तलब किए जाने का अनुरोध भी किया गया है।

अब यह मामला उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष विचाराधीन है। आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब किए जाने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button