काशीपुर-उत्तराखण्ड़

महापौर दीपक बाली ने किया दो दिवसीय फैशन फेस्टिवल प्रदर्शनी का उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,काशीपुर की प्रथम महिला एवं समाजसेविका उर्वशी दत्त बाली के प्रयासों और फैशन डिजाइन के क्षेत्र की दिग्गज और प्रदर्शनी लगाकर बड़े-बड़े शहरों एवं देश विदेश में महिलाओं को लेटेस्ट डिजाइनों की झलक दिखाने वाली श्रीमती रोमा अरोड़ा की मेहनत से काशीपुर के इतिहास में यहां रामनगर रोड पर होटल अनन्या में पहली बार फैशन और शॉपिंग परिदृश्य का. इतिहास बनी प्रदर्शनी फैशन का ऐतिहासिक महाकुंभ बन गई जिसका उद्घाटन आज शहर के प्रथम नागरिक महापौर दीपक बाली ने किया।

शहर में पहली बार आयोजित हुए इस अत्यंत भव्य ‘ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए श्री बाली ने कहा कि इस भव्य प्रदर्शनी को देखकर स्पष्ट नजर आ रहा है कि जैसे मेरा काशीपुर बदल गया है। उन्होंने देश विदेश से आए सभी डिजाइनर्स को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनका काशीपुर आगमन पर हार्दिक अभिनंदन किया और सभी स्टालों का निरीक्षण कर डिजाइनर्स कोअपनी शुभकामनाएं दी। काशीपुर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र की महिलाओं में इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है जो जमकर खरीदारी कर रही हैं। महापौर श्री बाली ने कहा कि यह केवल एक साधारण शॉपिंग प्रदर्शनी नहीं, बल्कि काशीपुर के लिए एक प्रीमियम फैशन महोत्सव है, जिसके माध्यम से स्थानीय एवं क्षेत्र वासियों को महानगरों जैसा एक्सक्लूसिव शॉपिंग अनुभव अपने ही शहर में प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि अब लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स, अंतरराष्ट्रीय डिजाइन और लग्जरी ब्रांड्स की खरीदारी के लिए काशीपुर और क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने माताओं और बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की। इस भव्य प्रदर्शनी में दुबई और थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय फैशन हब्स के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, अमृतसर, मेरठ, लुधियाना, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुजफ्फरनगर जैसे प्रमुख शहरों के अलावा हल्द्वानी रुद्रपुर जसपुर नजीबाबाद और काशीपुर के डिजाइनर्स ने भीअपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन प्रस्तुत किए है। अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स में फालगुन सखा (दुबई), कारी (थाईलैंड) और वाची (थाईलैंड) की खास मौजूदगी रही। वहीं राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित नामों में तनछुई (मुजफ्फरनगर), डिजाइन डेकोर व फैशन मंत्रा (दिल्ली), पल्लवी एंड पीयूष (दिल्ली), जस (लुधियाना), गुरु नानक क्रिएशन (अमृतसर), मोजड़ी बाय रंजीत (मुंबई), इकारा (गाजियाबाद), चिकनवेदा (लखनऊ), हर्षित बेरी (कोलकाता) और ज्वेलशाला (मेरठ) सहित कई दिग्गज ब्रांड्स अपनी चमकदार प्रस्तुति दे रहे हैं ।आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए इस एग्जीबिशन में ‘तीज और रक्षाबंधन स्पेशल कलेक्शन’ मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए है जो महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। यहाँ एक ही छत के नीचे डिजाइनर सूट, बनारसी व कांजीवरम साड़ियां, लहंगे, इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, पारंपरिक लखनवी चिकनकारी परिधान, एम्ब्रॉयडरी कलेक्शन, हाई-फैशन ज्वेलरी, प्योर सिल्वर ज्वेलरी, पारंपरिक मोजड़ी, पोटली बैग, एक्सक्लूसिव डिजाइनर राखियां, प्रीमियम होम डेकोर, पेंटिंग्स, इंटरनेशनल मेकअप प्रोडक्ट्स, यूनिक गिफ्ट आइटम्स और होम स्टाइलिंग से जुड़ी वस्तुएं उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के उत्साह, आत्मविश्वास और अनूठी प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए 10 विशेष अवॉर्ड कैटेगरीज की घोषणा की गई है, जिनमें बेस्ट मॉम, बेस्ट स्माइल, बेस्ट आउटफिट, बेस्ट स्टाइल आइकन, मोस्ट ग्रेसफुल लेडी, मोस्ट कॉन्फिडेंट लेडी, बेस्ट एथनिक लुक, मोस्ट फोटोजेनिक, क्वीन ऑफ एलीगेंस और पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड शामिल हैं।उधर इस शानदार प्रदर्शनी की आयोजक श्रीमती रोमा अरोड़ा ने बताया कि यहां देश-विदेश के डिजाइनर के 40 स्टाल लगाए गए हैं। उन्होंने कहां की काशीपुर की जनता काफी जागरुक है और यहां की माताएं एवं बहनें काफी समझदार और अच्छी है। उनका निरंतर प्यार एवं स्नेह मिल रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यह अद्भुत अवसर काशीपुर शहर के लिए गौरव का क्षण है अतः अपने परिवार और मित्रों के साथ आज पांच और कल 6 अगस्त को होटल अनन्या रीजेंसी पहुंचकर इस भव्य ‘ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का हिस्सा बने और प्रीमियम फैशन की नई दुनिया का जीवंत अनुभव ले। आज उद्घाटन अवसर पर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली श्रीमती रोमा अरोड़ा उनकी सेलिब्रिटी पुत्री तवीशा पति देवेंद्र अरोड़ा राजीव भल्ला साक्षी गुप्ता पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट पार्षद अशोक सैनी पीयूष प्रधान सहित नगर व क्षेत्र की अनेक महिलाएं मौजूद रही।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button