स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

भारत की राष्ट्रपति एवं प्रदेश की राज्यपाल महोदया के साथ-साथ स्थानीय सीएचसी में डॉ विनीत देवरा ने आयुष्मान भव कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा। भारत की राष्ट्रपति एवं प्रदेश की राज्यपाल महोदया के साथ-साथ स्थानीय सीएचसी में डॉ विनीत देवरा ने आयुष्मान भव कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ विनीत देवरा ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा सरकार ने गरीबों के लिए जो आयुष्मान योजना चलाई है। उसका आज पूरे देश की जनता लाभ उठा रही है। चिकित्सा प्रभारी डाक्टर जूही अग्रवाल व डाक्टर कोमल सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान भव कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसका आज शुभारंभ किया गया है। क्षेत्र में सीएचसी चार कार्यक्रम के अंतर्गत एडिशनल पीएचसी तथा 24 हेल्थ वेलनेस सेंटर है। जिस पर तैनात कर्मचारी आपके घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने से वंचित रह गए लोगों के कार्ड बनाएंगे। वहीं प्रत्येक रविवार को सभी स्थानों पर आयुष्मान मेला लगाया जाएगा और 2 अक्टूबर को आयुष्मान सभा तथा आयुष्मान ग्राम पंचायत और आयुष्मान उर्वन वार्ड के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान डॉ विनीत देवरा व मुकेश रस्तोगी ने हेपेटाइटिस लैब, डिस्पेंसरीरूम, लेबर रूम व लेबर वार्ड आदि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार शर्मा बीपीएम, डॉ सुधीर कुमार बीसीपीएम, डॉ राजेश कुमार एच.आई, डॉ वीर सिंह एच.एस , डॉ विवेक कुमार गौतम चिकित्सा अधिकारी, अमित शर्मा, सतीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button