फसलों को बर्बाद कर रहे निराश्रित पशुओं को पकड़कर किसानों ने नवनिर्मित पंचायत भवन बांध दिया

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर
नहटौर। क्षेत्र के ग्राम ककराला के ग्रामीणों ने उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे निराश्रित पशुओं को पकड़कर नवनिर्मित पंचायत भवन बांध दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रशासन से पशुओं को गौशाला में भिजवाने की माँग की। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल निराश्रित पशुओं के चारे व पानी की व्यवस्था ग्राम वासियों द्वारा की जा रही है लेकिन यदि प्रशासन ने जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं किया तो बडा आंदोलन किया जायेगा। इस संबंध में ग्रामीण पिंटू कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को दे दी है यदि उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई तो ग्रामीण सामूहिक रूप से भूख हड़ताल एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें। उन्होंने बताया कि निराश्रित गौवंश किसानों की फसलों को नष्ट कर रहहै जिससे किसान भुखमरी की कगार पर आ गये हैं। ऐसे में किसानों के पास आत्महत्या करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। किसान लोकेंद्र सैनी ने बताया कि उनकी सरकारी नुमाइंदों एवं जिला प्रशासन गुजारिश है कि जल्द से जल्द निराश्रित पशुओं को गौशाला में शिफ्ट करायें क्योंकि ग्रामीण अधिक समय तक उनके चारे की व्यवस्था करने में असमर्थ हैं क्योंकि किसान को अपने पालतू पशुओं की भी व्यवस्था करनी होती है। वहीं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तिलक राज सैनी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कल उन्हें पंचायत में एक मांग पत्र दिया गया था। समस्या के समाधान के लिये ब्लॉक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी को फोन कर अवगत करा दिया गया है। खंड विकास अधिकारी ने जाँच कर समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया है। वे किसानों की समस्याओं का निराकरण के लिये भरकस प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर ग्रामवासी हेमराज सिंह, दिनेश सैनी, सुरेश सैनी, सतवीर चौधरी, कलीराम शर्मा आदि उपस्थित रहे़।


















