उत्तराखंडखबरों की खबर

कर्णप्रयाग पुलिस ने अभिभावकों के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही 02 वाहनों को किया सीज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड कर्णप्रयाग आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

नाबालिगों को वाहन देने के आरोप में कर्णप्रयाग पुलिस ने अभिभावकों के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही 02 वाहनों को किया सीज।

पुलिस लगातार आम जनमानस को जागरूक कर रही है के नाबालिक बच्चों को बाइक ना दें परंतु माता-पिता है मानने को तैयार नहीं है खुद अपने ही बच्चों के दुश्मन बने बैठे हैं जब एक्सीडेंट होता है किसी की जान चली जाती है तो तकलीफ हम पुलिस वालों को भी होती है हमारे सीने में भी दिल है हम भी इंसान हैं हमारे भी परिवार हैं हम भी आप लोगों को इसीलिए जागरूक कर रहे हैं अपने बच्चे को सुरक्षित रखें वाहन ना दें। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा सभी कोतवाली थाना चौकी प्रभारियों को जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने नाबालिग द्वारा वाहन चलाने रैश ड्राइविंग करने वाले व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं। उक्त आदेश के क्रम में आज कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत संघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान 02 नाबालिग दुपहिया वाहन चलाते हुए पाये गये। जिस पर नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को मौके पर बुला कर नाबालिगों को उनके सुपुर्द किया गया व नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 26,000रु0- 26000रु0 का चालान कर दोनों वाहन को सीज किया गया। साथ ही अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए हिदायत दी गयी की भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button