खबरों की खबरदिल्ली

वक्फ संपत्ति बचाओ विंग इकाई धरतीपुत्र राजस्थान की सदारत में 6 जोड़ों का वैवाहिक सम्मेलन!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

6 जोड़ों का वैवाहिक सम्मेलन सम्पन्न हुआ

जयपुर-

वक्फ संपत्ति बचाओ विंग इकाई धरतीपुत्र राजस्थान इकबाल हुसैन खिलजी की सदारत में 6 जोड़ों का वैवाहिक सम्मेलन किया गया!

इस कार्यक्रम में वसुंधरा मंच के बुंदू भाई कुरेशी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया व इधर धरतीपुत्र राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शब्बीर खान ने इकबाल हुसैन खिलजी को सम्मानित किया साथ ही कार्यक्रम में संगठन मंत्री जुल्फिकार रेहमानी संगठन मंत्री शकील अहमद मंसूरी प्रदेश के उपाध्यक्ष आसमां हुसैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मोहतरमा शमीम बानो और प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भूरी जिले के मुनव्वर हुसैन रेहमानी ने दूल्हा-दुल्हन को नेक दुआओं से नवाजा तथा तमाम मेहमानों को बखूबी इस्तकबाल करके मेहमान नवाजी की इस प्रकार का यह हमारा दूसरा सम्मेलन है

इस कार्यक्रम में वसुंधरा मंच के बुंदू कुरैशी के साथ मोनू अटवाल एवं हाफिज देविका भी मौजूद थे

डॉक्टर शब्बीर खान ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन को जोड़ें दिए गए इसमें दहेज के रूप में उपहार पुरानी शरीफ जा नमाज सोने की लोंग चांदी की पाजेब, चांदी की बिछिया, कूलर, वाटर कैंपर, अलमारी, पलंग, गद्दा, बेडशीट, कंबल, तकिए, डिनर सेट, 51 बर्तन वाला गैस का चूल्हा व जार और प्रेशर कुकर, चकला, बेलन, बाबा घड़ी, ट्रॉली बैग, फ्रिज, कूलर, अलमारी, और डबल बेड सेट दिया गया!

अंत में कार्यक्रम का समापन प्रदेश के महामंत्री माजिद खान पठान जयपुर जिला अध्यक्ष शाहनवाज लाला द्वारा दूल्हा दुल्हन को रुकसती किया गया!

अगला वैवाहिक आम बिरादरी वैवाहिक सम्मेलन 19 फरवरी 2023 को किया जाएगा!

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button