बिजनौर-उत्तरप्रदेश

शहर सहित संपूर्ण क्षेत्र में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नूरपुर। शहर सहित संपूर्ण क्षेत्र में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। त्याग और समर्पण के प्रतीक स्वरूप कुर्बानियां दी गई। बकरीद के नमाज पढ़कर लोगों ने अमन शांति एवं खुशहाली की दुआएं मांगी।नगर के बिजनौर मार्ग स्थित सफैद ईदगाह नूरानी मस्जिद,मरकज सय्यदों वाली मस्जिद व जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदाें मे बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। शहर काजी मोलाना मो अली ने नमाज के बाद अमन शांति के लिए दुआ कराई।और एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। नए कपड़े पहनकर लोग ईदगाह और मस्जिदों में जमा होने लगे थे।ईदगाह पर सिर्फ अंदर ही नमाज अता की गई।इस मौके पर शहर काजी ने ईदगाह में नमाज के दौरान संबोधित करते हुए मौलाना मो अली ने कहा कि ईद उल अजहा बलिदान और संयम का दिन है। इस्लामी कैलेंडर के अंतिम माह जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को यह पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी आत्मा को शुद्ध करने का एक उत्तम साधन है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दिखावे के लिए न हो। उन्होंने कहा कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माइल अलेही सलाम को कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे। अल्लाह को यह अदा काफी पसंद आई। इसके बाद सभी लोगों ने त्याग एवं समर्पण के प्रतीक स्वरूप के अनुसार बकरे की कुर्बानी दी गई। नमाज के बाद देर शाम तक कुर्बानियों का सिलसिला चलता रहा। सभी धर्मों के लोगों ने इस्लाम धर्मावलंबियों से गले मिलकर बधाई दी। घर-घर पकवान बने। एक दूसरे के घर जाकर लोगों ने पकवान भी बांटे। मौके पर लोगों ने कहा कि ईद उल अजहा एकता का संदेश देता है एकता से बड़ी कोई दौलत नहीं है। इस दौरान विधायक पुत्र सहित सामाजिक व अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने भी सक्रियता दिखाई और ईदगाह पहुँच कर एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी के नेतृत्व मे पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। क्षेत्र के सभी ईदगाहों में बकरीद को लेकर नगर प्रशासन द्वारा नमाज के दौरान पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।
रिपोटर विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button