बिजनौर-उत्तरप्रदेश

लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्लग-चोरी का खुलासा
रिपोर्ट-अमीन अहमद/बिजनौर

एंकर-मंडावर के गांव दौलतपुर में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खानाबदोश जाति के के लोग शहद बेचने के बहाने दिन में घरों को चिन्हित कर लेते थे।और रात में जाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे जिसमें पुलिस ने सफलता हासिल की है। और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार हुए चोरों के पास से डेढ़ लाख रुपए के आभूषण व 32 हजार की नकदी बरामद हुई है।फिलहाल पुलिस दोनों चोरों को जेल भेजने की कवायद में जुटी है।

वीओ-बिजनौर पुलिस कस्टडी में खड़े ये बहुत ही शातिर चोर हैं जो दिन भर शहद बेचकर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे मंडावर के गांव दौलतपुर में संजीव के मकान व उसके पड़ोसी के मकान में हुई लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया था। जिसमे एसपी के आदेश पर स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस को तत्काल घटना के खुलासे के लिए आदेश दिए गए थे। वही आज पुलिस ने मामले में दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है दोनों के पास से चोरी किया गया माल पर नकदी बरामद हुई है। चेकिंग के दौरान नाईवाला तिराहे के पास से अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं को कबूल लिया है। एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने बताया कि दोनों खानाबदोश कंजर जाति के हैं जो दिन भर शहद के बहाने घर को चिन्हित कर लेते थे रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

बाईट-प्रवीण रंजन एसपी सिटी बिजनौर।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button