नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

पागल गीदड़ ने हमला कर दम्पति को किया घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पागल गीदड़ ने हमला कर दम्पति को किया घायल

बिजनौर। पागल गीदड़ ने जंगल से चारा लेने गये दम्पति पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर अन्य किसानों को आता देख गीदड़ खेतों में भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने घायलों को नहटौर सीएचसी में भर्ती कराया।
नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव फिरोजपुर निवासी यशपाल अपनी पत्नी सुशीला को साथ लेकर जंगल से पशुओं के लिये चारा लेने गया था। जब वे चारा काट रहे थे तो पागल गीदड़ ने सुशीला पर हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसे बचाने आये यशपाल को भी गीदड़ ने काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़ लिये। उन्हें आता देख गीदड़ जंगल के रास्ते वहाँ से भाग गया। ग्रामीणों ने दम्पत्ति को सीएचसी में भर्ती कराया। जंगल में पागल गीदड़ की चहल कदमी व उसके अनायास ही हमला करने से लोगों में दहशत व्याप्त है। बताते चलें कि जंगल जाना आजकल बहुत जोखिम भरा हो गया है। जंगल में जहाँ गुलदारों की चहलकदमी से लोगों को हमले का भय बना रहता है तो वहीं छुट्टा गौवंश भी मरखने हो गये हैं जो आये दिन किसानों के पालतू पशुओं को निशाना बनाते रहते हैं। इतना ही नहीं छुट्टा गौवंश इंसानों पर भी हमला बोलने लगे हैं। लोग पेड़ों पर चढ़कर अपनी जान बचाते हैं। इसके अतिरिक्त पागल गीदड़, कुत्तों आदि के हमलों के भी सामने आते रहते हैं। आइरा न्यूज़ नेटवर्क लोगों से आत्मसुरक्षा के दृष्टिगत अकेले जंगल न जाकर सामुहिक रूप से जंगल जाने की अपील करता है।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button