मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

गांव से तीन किलोमीटर दूर खेत में लटकता मिला शव

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी
रिपोर्टर अमन कुमार

स्लग- 11वर्षीय बालक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला
गांव से तीन किलोमीटर दूर खेत में लटकता मिला शव

एंकर- थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत एक11वर्षीय बालक का शव गांव से तीन किलोमीटर दूर दूसरे गांव के निकट खेत में खड़े आम के पेड़ पर लटकता मिला।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वीओ- बेवर थाना क्षेत्र के गांव सराय चक गोविंदेपुर निवासी रनवीर सिंह मजदूरी का काम करता है।शनिवार को वह पड़ोस के गांव में मजदूरी पर गया था।शाम को उसकी पत्नी ने अपने 11वर्षीय पुत्र से जानवरों के काम के लिए कहा इस बात को लेकर पुत्र ने इनकार कर दिया।इस पर मां ने नाराजगी जताई।इसी बात से नाराज होकर अर्जुन अपने घर से शनिवार शाम छह बजे चला गया।शाम को घर लौटे अर्जुन के पिता को जब बात मालूम पड़ी तो उसकी रात भर तलाश की।दिन में काफी तलाश के बाद गांव से तीन किलोमीटर दूर गांव खूजा के निकट सड़क किनारे एक खेत में अर्जुन का शव एक आम के पेड़ की टहनी पर लटका मिला।मौके पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी जिस पर क्षेत्राधिकारी भोंगाव चंद्रकेश सिंह,थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर पूरी छानबीन कर शव कक पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button