उत्तरप्रदेशकन्नौज-उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

न दिया प्याज न ही रूपये किये वापस पत्रकार द्वारा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

कन्नौज-पत्रकार से महाराष्ट्र वयापारी ने 3 लाख ठगे

-पत्रकार RTGS से किये व्यापारी के खाते में 3 लाख ट्रांसफर

  • न दिया प्याज न ही रूपये किये वापस
  • पत्रकार द्वारा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
  • पत्रकार का मोबाइल नंबर डाला वीजी पर
  • व्हाट्सअप नम्बर भी किया ब्लॉक
  • पहेले भी कई लोगो के हड़पे कैश पैसे
  • एडवोकेट विवेक दीक्षित बात करने पर व्यपारी सचिन बोला रांग नंबर
  • पत्रकार ने ली पुलिस व न्यायालय की शरण

कन्नौज-प्याज का झांसा देकर महाराष्ट्र निवासी एक युवक ने कन्नौज पत्रकार से तीन लाख रुपये की ठगी कर डाली पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है ।।

उलेखनीय है कि कन्नौज के मोहल्ला सिपाही ठाकुर निवासी पत्रकार अवनीश चंद्र तिवारी पुत्र सुभाष चंद्र तिवारी पत्रकारिता के साथ साथ प्याज का भी कारोबार महाराष्ट्र से करते है और नाशिक का प्याज काफी अच्छा व मशहूर भी है । पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्राथना पत्र में कहा गया कि पत्रकार ने प्राइवेट रूप से प्याज की खरीद हेतु सचिन हनुमंता मोरे पुत्र हनुमंता मोरे निवासी जेजुरी तालुका पुरन्दर जनपद पुणे (महाराष्ट्र) से एक सौदा किया जिसमें 100 टन प्याज की वात सचिन हनुमंता मोरे से तय हुई जिसके सापेक्ष पत्रकार अवनीश चंद्र तिवारी ने अपने केनरा बैंक कन्नौज के खाता संख्या 3249101000927 से 2 लाख रुपये का आर.टी.जी.एस. उपरोक्त सचिन के एस.बी.आई. खाता जिसका नंबर 20121407384 है दिनांक 17 जून 2022 पैसा ट्रांसफर कर दिया था तथा अपने भतीजे हर्षित तिवारी के पेफोने द्वारा 10 हजार रुपये व भांजे नितिन पांडेय के खाते से 10 हजार रुपए व मित्र रिषभ सिशोदिया के माध्यम से 20 हजार रुपये साथ ही सचिन का कानपुर में अशोक लेलैंड लोडर खराब हो जाने पर पत्रकार ने कानपुर नगद 50 हजार रुपए दिये थे परंतु उपरोक्त सचिन हनुमंता मोरे जो कि प्राइवेट रूप में फल इत्यादि बिक्री का कार्य करता है लेकिन उपरोक्त द्वारा अवनीश चंद्र तिवारी को न ही प्याज की लाट दी गयी और न ही पैसा जब सचिन से रुपया मांगा तो भद्दी भद्दी गाली दी और जान से मारने की धमकी दी व अपने दोनों मोबाइल नंबर से पत्रकार के नंबर वीजी पर डाल दिये और व्हाट्सएप नंबर भी ब्लॉक कर दिया। उपरोक्त सचिन हनुमंता मोरे द्वारा पत्रकार अवनीश चंद्र तिवारी के साथ धोखाधड़ी की गई है यही नही पीड़ित ने अपने मित्र एडवोकेट विवेक दीक्षित के मोबाइल से सचिन से बात की तो उसने रांग नंबर कहे कर फोन काट दिया यही नही जिस किसी के नंबर से सचिन से बात करने की कोशिश पीड़ित द्वारा की जाती है तो रांग नंबर कहे कर फोन काट देता है। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात कर उपरोक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पैसे दिलाये जाने के साथ साथ कड़ी कार्यवाही की मांग की ताकि दोवारा सचिन हनुमन्ता मोरे किसी के साथ धोखाधड़ी कर ठगी न कर सके।।
इस बाबत पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कर उपरोक्त सचिन मोरे की गिरफ्तारी की जायेगी ।।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button