24 किलो अवैध गांजे के साथ 5 तस्कर हुए गिरफ्तार भेजा जेल ,

24 किलो अवैध गांजे के साथ 5 तस्कर हुए गिरफ्तार भेजा जेल , उड़ीसा से गांजा लाकर जनपद तथा गैर जनपद में कार से करते थे सप्लाई
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार
मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने अवैध गांजे को सप्लाई कर रहे पांच गांजा तस्करों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि गाजा तस्करों से पच्चीस लाख की कीमत का लगभग 24 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है तस्कर जनपद तथा गैर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं तस्कर होंडा सिटी कार में अवैध गांजे की तस्करी किया करते थे। पुलिस ने तस्करों को गांजा, कार सहित गिरफ्तार कर लिया। उनपर एनडीपीसी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के सिंधिया तिराहे से जुड़ा है। अधीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी सिंधिया किराए पर अपराध नियंत्रण के लिए चेकिंग अभियान चला रहे थे उसी दौरान उन्होंने एक होंडा सिटी कार को रुकने का इशारा किया तो क्या रुक गई उसमें से विकास पास पुत्र सुरेश चंद्र निवासी गांव सौज थाना कुर्रा, उदय प्रताप पुत्र फूल सिंह निवासी गांव भीम सराय छिबरामऊ कन्नौज, विश्वजीत देवनाथ पुत्र देवनाथ निवासी वाजिदपुर सेक्टर 62 नोएडा गौतम बुद्ध नगर, साजिद पुत्र स्वर्गीय नसरुद्दीन निवासी नगला पक्का थाना भोगांव, गोविंद राजपूत पुत्र मनोज कुमार निवासी नगला पक्का थाना भोगांव को रोक लिया गाड़ी की चेकिंग की गई तो उनकी कार के अंदर डिग्गी में 24 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
उड़ीसा से गांजा लाकर करते थे सप्लाई
पुलिस ने पांचों तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सभी तस्करों पर एनडीपीसी एक्ट की धारा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग उड़ीसा से गांजा लाकर जनपद तथा गैर जनपद में कारणों से सप्लाई किया करते थे जिन्हें आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।






