मैंनपुरी के भोगांव रोडवेज बस स्टेण्ड बना दबंगो व अराजक तत्वों का अड्डा!

मैंनपुरी के भोगांव रोडबेज बस स्टेण्ड पर होता दवंग अराजक तत्वों का जमावड़ा, स्टेशन मास्टर बोला दबंगों ने बस स्टैंड पर बना लिया ठलुआ घर
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार
मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में स्थित भोगांव रोडबेज बस स्टैंड इस समय दवंग अराजक तत्व के गिरफ्त में है। आरोप है कि शाम होते ही दबंग अराजक तत्व भोगांव बस स्टैंड पर अपनी महफिले सजाने लगते हैं। जिससे यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्टेशन मास्टर का आरोप है कि दबंगों ने बस स्टैंड पर ठलुआ घर की भी स्थापना कर दी है जहां वह बैठकर माहौल खराब कर रहे हैं। जहां बस स्टैंड पर रखे गमलों पर ठलुआ घर और अपने नाम लिख रखे हैं। स्टेशन मास्टर ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की जिसको लेकर दवंग अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं मामला भोगांव थाना क्षेत्र के भोगांव रोडवेज बस स्टैंड से जुड़ा है जहां पर तैनात स्टेशन मास्टर (स्टेशन प्रभारी) रमाकान्त तिवारी ने आरोप लगाते हुए बताया भोगांव रोडवेज बस स्टैंड पर कुछ अराजक तत्वों ने ठलुआ क्लब नाम से एक क्लब बना लिया है जहां पर वह शाम 8 से 9 तक इकट्ठा होते हैं। यहां पर वह कभी अपना जन्मदिन मनाते हैं कभी ऊधम काटते कभी दारू पार्टी करते हैं उन्होंने अड्डा घेर सा लिया है। ऐसा नहीं है कि उस क्लब में सब बुरे ही लोग हैं कुछ टीचर भी है लेकिन उसमें असभ्य लोग ज्यादा है। जो यहां शराब पीकर के यहां के सफाई कर्मी हो या यहां के कुछ यात्री हो उनको परेशान करते हैं। अगर उनसे मना करो तो वह लोग गाली गलौज करते हैं। इन लोगों ने बस अड्डा को घेर लिया है।
बस अड्डे को बना दिया ठलुआ क्लब
स्टेशन प्रभारी रमाकांत तिवारी ने आगे बताया इन लोगों ने बस स्टैंड के बाहर रखे गमलों पर अपने-अपने नाम लिखकर उन पर आगे ठलुआ क्लब भोगांव लिख रखा है। मैंने इन लोगों से कई बार गुजारिश की कि आप लोग बैठे हैं यहां पर लेकिन कोई यहां का माहौल खराब ना करें जिसको लेकर इन लोगों ने मुझसे बहुत बददमीजी जाहिर की।
पुलिस ने शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई
अराजक तत्वों से परेशान स्टेशन मास्टर ने आगे बताया कि उन्होंने इस मामले की भोगांव पुलिस से लिखित शिकायत की लेकिन भोगाँव पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। हम चाहते हैं कि बस स्टैंड पर कोई अराजकता का माहौल ना रहे सरकारी बस स्टैंड है सभी बैठे हमको कोई दिक्कत है परेशानी थोड़ी है लेकिन यहां का माहौल खराब ना करें।
बस स्टैंड के आसपास फैला रखा है अतिक्रमण
भोगांव बस स्टैंड के आसपास कुछ लोगों ने अपने खोके दुकान रखकर अतिक्रमण फैल दिया है जिससे वहां समस्या उत्पन्न हो रही है जिसकी शिकायत स्टेशन मास्टर भोगांव एसडीएम और जिले के आलाधिकारियों से कर चुके हैं इसी बात से कुछ दबंग उनसे नाराज हो गए हैं। उनको जानकारी मिली है कि कोई दवंग अपनी दबंगई के वल पर इन खोखो को रखबाये हुए है वह अपनी दबंगई के बल पर इन से वसूली भी कर रहा है। स्टेशन मास्टर ने पुलिस के आला अधिकारियों से मामले पर कार्रवाई की मांग की है।
क्या कहती है पुलिस
मामले पर भोगांव थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी ने बताया अभी उन्हें मामले की कोई शिकायत ही नहीं प्राप्त हुई है हां यह जरूर है स्टेशन मास्टर के खिलाफ कुछ लोगों ने उनसे मौखिक शिकायत की है। जब उनसे पूछा बस स्टैंड पर ठलुआ क्लब नाम से कुछ गमले रखे हुए हैं तो उन्होंने बताया मामले को देखकर उन्हें हटावाया जाएगा।






