मक्के के खेत मे चल रही अवैध शस्त्र फेक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़,

मक्के के खेत मे चल रही अवैध शस्त्र फेक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, बने अधबने तमंचे और उपकरण बरामद,फैक्ट्री संचालक मौके से गिफ्तार
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार
मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसका भंडाफोड़ किया है मौके से पुलिस फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को फैक्ट्री संचालित करते समय मौके पर कई बने आज बने तमंचे कारतूस और उनके बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए फैक्ट्री संचालक को आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मामले पर प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया यह कामयाबी कोतवाली पुलिस को मिली है कोतवाली पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी उसी दौरान उनके मुखबिर ने सूचना दी कि कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगद पुर में मक्के के खेत में पेड़ के नीचे शस्त्र फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा है जिसे पकड़ा जा सकता है।
अवैध हथियारों का जखीरा बरामद
पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी जहां पर फैक्ट्री संचालित करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया चल रही फैक्टरी पर बड़ी संख्या में बने और अधबने तमंचे राइफल्स कट्टे और उन्हें बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मंगल सिंह पुत्र नेक्शे लाल गांव अंगदपुर बताया है। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसको सलाखों के पीछे भेज दिया है।






