बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जुलाई माह में आयोजित अभियान को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायें सभी संबधित अधिकारी- मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow


बिजनोर- राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान जिस प्रकार विगत वर्षों में सफलतापूर्वक संचालित हुआ वैसे ही जुलाई माह में आयोजित अभियान को सफल बनाने में अपनी-अपनी अहम भूमिका निभायें सभी संबधित अधिकारी- मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा

बिजनौर 30 जून,2023ः-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान जिस प्रकार विगत वर्षों में सफलतापूर्वक संचालित हुआ वैसे ही जुलाई माह में आयोजित अभियान को सफल बनाने में अपनी-अपनी अहम भूमिका निभायें सभी संबधित अधिकारी।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा एवं बरसात के दृष्टिगत सचेत अवस्था में रहना आवश्यक है किसी भी समय उनकी आवश्यकता हो सकती है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को बरसात एवं गर्मी के दृष्टिगत जिले के सभी सब सेन्टर्स एवं वैलनेस सेन्टर्स को सक्रिय करने तथा वहां सभी आवश्यक दवाएं और उपकरण को अद्यतन एवं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर समुचित साफ सफाई बनाए रखें तथा समय समय पर कीटनाशक दवाओं एवं फॉगिंग कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी श्री बोरा आज शाम 04ः30 बजे कलेक्ट्रेट महात्मा विदुर सभाकक्ष में आयोजित कल दिनांक 01 जुलाई,23 से 31 जुलाई तक राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने व इसकी तैयारियों को अंन्तिम रूप देने के उद्देश्य से अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियां को निर्देश दिए कि एएनएम एवं आशाओं को अपने स्तर से निर्देशित करें कि वे अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर जाकर जन सामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, क्योंकि संचारी रोगों का मुख्य कारण गंदगी होता है तथा बुखार के रोगी का पता चलने पर उन्हंे प्राथमिक स्वास्थ्य/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला अस्पताल में भेजते हुए उनका सही तरीके से उपचार करायेगंे एवं आस पास के क्षेत्रों पर भी गहरी नजर रखेंगे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये की संचारी रोग एवं वैक्टर जनित रोग के बचाव व सावधानी के बारे में निरंतर प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें तथा यह भी कहा कि अभियान को पूर्णतः सफल बनाने में किसी भी स्तर से कोर कसर नहीं छोडी जाय। उन्होंने कहा कि डेंगू/संचारी रोगों तथा मलेरिया बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए अंतर्विभागीय सहयोग से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाये। उन्होंने बैठक में विभागों के कार्याें व उनकी तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने जिला पंचायज विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेषकर झाडियों की कटाई करना सुनिश्चित करें, एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे सफाई तथा जल निकासी का विशेष ध्यान रखे। नगरीय क्षेत्रों मे समस्त अधिशासी अधिकारी कचरा निस्तारण तथा नालियों की सफाई के साथ-साथ पेयजल की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखें। अपने रोस्टर के अनुसार कार्य करते हुये बुखार के रोगी मिलने पर विशेषतया उस क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराये जाने के निर्देश प्रदत्त किय जाये। इस अवसर पर बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया कि कल से संचालित विशेष संचारी व दस्तक अभियान का माइक्रोप्लान सहित सभी आवश्यक तैयारी पुरी कर ली गयी हैैै। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने व सभी संबंधित अधिकारियो को विगत पूर्व वर्षों की भांति जुलाई माह में भी सफल संचालित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजय कुमार गोयल, समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेन्द्र मिश्र, सभी ई0ओ0 नगर पलिका/नगर पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों व संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button