अभ्युदय योजना की वार्ता में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने छात्र एवं छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के बताए मंत्र!

बिजनोर- अभ्युदय योजना की वार्ता में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने छात्र एवं छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने से संबंधित बताए सफलता के मंत्र
बिजनौर 30 जूनए2023ः.जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज दोपहर 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा बिदुर सभागार में अभ्युदय कोचिंग के छात्रों से वार्ता की।
उन्होने आईएएसए आईपीएसए पीसीएसए सिविल सर्विसेजए एनडीएए सीडीएसए नीट और जे ई ई जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षा में तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने वार्ता में तैयारी कर रहे युवाओं को विस्तार से जानकारी दी। संवाद भी कायम किया और प्रतिभागियों की जिज्ञासाएं दूर की।
उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने महसूस किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये युवाओं को बाहर जाना पडता है और उनकी समस्याओं को समझा है तथा उन्ही की प्रेरणा से अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से बेहतर माहौल देकर शिक्षा देने का प्रयास करेंगें। इसी संदर्भ में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से अपेक्षा कर कहा कि हफ्ते 15 दिन में छात्र एवं छात्राओं से बातचीत कर अपने अनुभव साझा कर अपने स्तर से उन्हें मोटिवेट करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी न कर पाने वाले युवाओं के लिए अभ्युदय योजना संचालित की गई है। उन्होंने यूपीएससी सहित सभी परीक्षाओं में सफलता के तैयारी करने के बारे में बताते हुए यह भी बताया कि विषयों का चयन कैसे करें।
उन्होंने छात्र एवं छात्राओं को बताया कि तीस साल पहले सामग्री सीमित हुआ करती थी उसी प्रकार आज संसाधनों के मुकाबले कंपटीशन बढ़ा है बारहवीं तक आकर हम समझ जाते है कि हमें किस दिशा में जाना है कौन सी राह चुननी है अपने लक्ष्य के अनुसार कार्य करें लक्ष्य में जो सहायक है वह मित्र है निसंकोच जो सहायक नही उससे बडा शत्रु नही अतः आपको इसके लिये मेहनत करनी होगीएउन लोगों से दोस्ती करें जिनका लक्ष्य आपकी तरह हो इसमें आपको सहायता मिलेगी ऐसे लोगों से मिलें जो आपको प्रमोट करें। उन्होेने महान व्यक्ति विशेषज्ञों का उदारण देते हुए बताया कि जिन्होंने मेहनत की है निश्चित ही सफलता उन्हें प्राप्त हुई है। उन्होंने नोट्स तैयार के साथ ही अखबारए पत्र.पत्रिकाओं के पढ़नेए टीवी से जानकारी करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नए युग में अब स्मार्ट फोन पर काफी कुछ मिल जा रहा हैए तैयारी काफी आसान हो सकती है तथा इसको अपनी महत्वत्ता के आधार पर देखा जाय।
उन्होंने छात्र एवं छात्राओं का उत्साह बढाते हुए कहा कि आप जिले के महान विभुति महात्मा विदुरए भरतएदुष्यंत के धरती के हो यहां से मनबनाकर जाओ और लाइफ में जब भी मिलो कुछ बनकर मिलो बडी खुशी होगी। उन्होेंने इतिहास सहित कयी विषयों पर चर्चा की। पूरी वार्ता में जिलाधिकारी शिक्षक की तरह नजर आए और वार्ता में संवाद के दौरान युवाओं को सफलता की कुंजी मुहैया कराते हुए जुड़ते चले गए। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिन युवाओं को जिले में निःशुल्क अभ्युदय योजना के अंतर्गत पढ़ाई करने का अवसर मिला है वह उससे खोने ना दें यह बडे सौभाग्य की बात है। छात्र.छात्राएं इसका लाभ उठायें। उन्होंने वार्ता में मौजूद छात्र.छात्राओं से कहा कि अपने आसपास मौजूद अन्य छात्र.छात्राओं को इस योजना के बारे में बताएं ताकि वह भी इस योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने छात्र.छात्राओं से बातचीत करते हुए पढ़ाई का अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र.छात्राओं को सफल होने की शुभकामनाएं भी दी।
उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी व संबंधित अधिकारियों से कहा कि कोचिंग सेन्टर को और बेहतर ढंग से संचालित किये जाने के लिए क्या.क्या किया जाना चाहिए इसको लेकर छात्रध्छात्राओं से भी सुझाव मांगे जाएं। कोचिंग में आने वाले छात्रध्छात्राओं की पढ़ाई से संबंधित संपूर्ण व्यवस्थाएं कराई जाए। और अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें सहित इसके साथ अन्य आवश्यक सुविधायें भी उपलब्ध करायी जाये।
उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रध्छात्राओं को प्रतिदिन कक्षाओं में जो पढ़ाया जा रहा है उसके नोट्स भी उपलब्ध कराए जाएं और छात्र.छात्राओं की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद समाज कल्याण अधिकारी व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कल प्रातः 7 बजे से क्लासेस स्टार्ट करवाना सुनिश्चित करें तथा उक्त से संबंधित का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने भी वार्ता में विस्तार से छात्र एवं छात्राओं को अपने विचार शेयर किये और कहा कि यूपी पीसीएस की तैयारी करने वाले घटना चक्र याद करना स्टार्ट करें साथ ही यूपीएससी परीक्षा तैयारी करने वाले छात्र.छात्राओं से कहा कि अंग्रेजी न्यूज पढ़ें विशेषकर अग्रेंजी पर फोकस करते हुए अन्य विषयों को भी ध्यान से पढें। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि क्लासेस राजकीय दुष्यंत पुस्तकालय व विकास भवन में संचालित होंगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोराए जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय कुमारए परियोजना अधिकारी डूडा शक्ति सरन श्रीवास्तव सहित सभी संबंधित अधिकारी शिक्षकए छात्र.छात्रायें आदि उपस्थित रहे।






