
कटरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ को लेकर शनिवार की सुबह (1 जनवरी) को गहरा शोक जताया। माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी पीएम मोदी ने की है। इसके अलावा पीएम फंड से घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है। ये संख्या बढ भी सकती है। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए हैं।घटना लगभग सुबह 2 बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है जांच की जा रही है घटना क्यों घटी ऐसी क्या वजह हुई थी जिसकी वजह से भगदड़ मची सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार विमर्श किया जा रहा है घायलों को चिकित्सालय भिजवा दिया गया है । सुबह-सुबह की घटना से पूरा देश सदमे में है ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















