
उत्तरकाशी – साल के पहले ही दिन उत्तरकाशी पुलिस को बडी कामयाबी हासिल हुई | पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम चरस के साथ एक ज्वैलर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पकडा गया युवक मूलरूप से ज्वैलरी की दुकान चलाता है और इसी की आड में वह चरस का अवैध कारोबार भी करता था।जिसको आज बस स्टेशन उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया गया है वही उन्होंने कहा इससे पूछताछ की जा रही है इसके साथ और कौन है जो यह कारोबार करते हैं नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही एसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को साल के पहले दिन सराहनीय कार्य करने के लिए 10000 रू नगद ईनाम भी दिया है
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















