अफजलगढ़-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

सीएचसी प्रभारी अफजलगढ़ ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बिजनौर जिला अध्यक्ष को चुनाव लड़ने पर खड़े होकर विरोध करने की दे डाली धमकी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला प्रभारी राजेश सिंघल

सीएचसी प्रभारी अफजलगढ़ ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बिजनौर जिला अध्यक्ष को चुनाव लड़ने पर खड़े होकर विरोध करने की धमकी दे डाली।

इस मामले में भाजपा नेता ने सीएचसी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान

अल्पसंख्यक मोर्चा के बिजनौर जिला अध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की बीती रात मेरे मोबाइल नम्बर पर अफजलगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ रजनीश कुमार ने एस एम् एस किया जिसमें लिखा हुआ है कि मैं बता नहीं सकता मेरे आपने दिल से नुकसान किया मेरा मान सम्मान का नुकसान किया है। अब मै कसम खाकर कह रहा हूं की मैसिज को आप सेव कर लेना आप कोई भी चुनाव अगर लड़ेंगे तो मै खड़ा होकर आपका विरोध मै करूंगा और चुनाव में लास्ट नम्बर तक आपकों पहुंचाने का काम करूंगा इसके अलावा उन्होंने कहा कि आपके पास आज के बाद मैसिज नहीं करूंगा। श्री मलकीत सिंह ने कहा की सीएचसी प्रभारी डॉ रजनीश कुमार उनसे पुरानी रंजिश रखते हुए उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। डॉ रजनीश कुमार द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं यदि इनके पास कोई सबूत है तो दिखाएं मैंने पार्टी हाईकमान को इनके बारे में अवगत कराते हुए क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह तथा उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री बृजेश पाठक जी को भी इस प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। डॉ रजनीश कुमार डॉक्टरी कम राजनीति ज्यादा कर रहे हैं। अगर इन्हें राजनीति करने का शौक है तो डॉक्टरी से इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में कूद जाए।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button